फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Unbelieveable fielding by Lewis, almost pulled an amazing catch of rohit sharma 

INDvsWI: बाउंड्री पर लुईस बने 'सुपरमैन', बाल-बाल बचे रोहित शर्मा, देखें VIDEO

Wed, 11 Dec 2019 07:45 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 11 Dec 2019 07:45 PM IST
विज्ञापन
IND vs WI Unbelieveable fielding by Lewis, almost pulled an amazing catch of rohit sharma 
रोहित और लुईस - फोटो : सोशल मीडिया

भारत और वेस्टइंडीज के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरा व निर्णायक टी-20 मुकाबले में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा को जीवनदान मिला। वह बाल-बाल बच गए, नहीं तो उन्हें 27 रन के स्कोर पर ही पवेलियन लौटना पड़ता। 

विज्ञापन


तीसरे ओवर की पहले गेंद पर अपान 400 अंतरराष्ट्रीय छक्का पूरा करने वाले हिटमैन रोहित शर्मा 4.2 ओवर में खैरी पियरे की गेंद पर बाल-बाल बच गए। इस गेंद पर रोहित ने डीप मिडविकेट पर शानदार सिक्सर लगाने की कोशिश की, लेकिन बाउंड्री पर तैनात एविन लुईस ने एक हाथ से कैच लपककर छोड़ दिया। लुईस के इस फील्डिंग की चहुं ओर तारीफ हो रही है। रोहित को यहां जीवनदान मिला। इस समय रोहित 27 रन के स्कोर पर थे।
विज्ञापन

 


लुईस ने छक्का क्या चौका भी नहीं होने दिया। रोहित को केवल दो रन से ही संतोष करना पड़ा। रोहित ने 7.4 ओवर में छक्के के साथ अपना 19वां अर्धशतक पूरा किया। हिटमैन ने 23 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। इस दौरान उन्होंने छह चौके और चार छक्के लगाए।

इसके बाद रोहित 12वें ओवर की चौथी गेंद पर कैच आउट होकर पवेलियन लौट गए। विलियमसन ने उन्हें वाल्श के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। रोहित ने 34 गेंदों में छह चौके और पांच छक्के की मदद से 71 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed