India
406/2 (43.3 ov)
West Indies
405/7 (50 ov)
India won by 8 wickets
{"_id":"6abcea8362db0144ce05d74d","slug":"ind-vs-wi-india-vs-west-indies-second-odi-john-campbell-stats-fastest-odi-100-for-wi-vs-india-2026-09-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे वनडे में शतक लगाकर जॉन कैंपबेल ने बनाया कौन सा रिकॉर्ड? होप के साथ दमदार साझेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत बनाम वेस्टइंडीज: दूसरे वनडे में शतक लगाकर जॉन कैंपबेल ने बनाया कौन सा रिकॉर्ड? होप के साथ दमदार साझेदारी
Wed, 30 Sep 2026 04:25 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 30 Sep 2026 04:25 PM IST
सार
वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने भारत के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में शतक लगाया। कैंपबेल इस सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उन्होंने एक बार फिर वेस्टइंडीज को मजबूत शुरुआत दिलाई।
विज्ञापन
जॉन कैंपबेल
- फोटो : PTI
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। कैरेबियाई टीम के सलामी बल्लेबाज जॉन कैंपबेल ने तूफानी शतक लगाकर इतिहास रच दिया है। जॉन कैंपबेल वनडे क्रिकेट में भारत के खिलाफ वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। कैंपबेल ने दूसरे वनडे में सिर्फ 65 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। कैंपबेल ने 27 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। यह रिकॉर्ड उनसे पहले रिकार्डो पॉवेल के नाम था, जिन्होंने साल 1999 में भारत के खिलाफ खेलते हुए 72 गेंदों में शतक लगाया था।
विज्ञापन
वनडे में विंडीज के लिए पांचवां सबसे तेज शतक
कैंपबेल ने वेस्टइंडीज की तरफ से वनडे फॉर्मेट में पांचवां सबसे तेज शतक लगाया। 50 ओवर के फॉर्मेट में वेस्टइंडीज की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड ब्रायन लारा के नाम दर्ज है, जिन्होंने 1999 में बांग्लादेश के खिलाफ 45 गेंदों में शतक लगाया था। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही। कीसी कार्टी 10 गेंदों में 9 रन बनाने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने। हालांकि, इसके बाद कप्तान शाई होप और जॉन कैंपबेल ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए 79 गेंदों में 110 रनों की शानदार साझेदारी निभाई। कैंपबेल 68 गेंदों में 101 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी इस पारी में 148 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 9 चौके और 5 छक्के लगाए। कैंपबेल को गुरनूर बरार ने पवेलियन भेजा।
वेस्टइंडीज की टीम ने पहले वनडे में मिली हार के बाद अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं। वहीं, भारतीय टीम भी एक बदलाव के साथ मैदान पर उतरी है। नीतीश कुमार रेड्डी की जगह पर तेज गेंदबाज आकिब नबी अपना इंटरनेशनल डेब्यू कर रहे हैं। पहले वनडे में भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा था और गिल की कप्तानी में टीम इंडिया ने आठ विकेट से जीत दर्ज की थी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, रवींद्र जडेजा, आकिब नबी, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, शाई होप (विकेटकीपर/कप्तान), अमीर जांगू, शेरफेन रदरफोर्ड, रोस्टन चेज, कीमो पॉल, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, जेडेन सील्स और विटेल लॉज।