फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI India beats West Indies in 2nd Odi by 44 Runs took an invincible lead in series Prasidh Krishna Suryakumar Yadav became star of the match

IND vs WI: भारत के सामने विंडीज पस्त, टीम इंडिया ने सीरीज में ली अजेय बढ़त, कृष्णा-सूर्यकुमार बने जीत के हीरो

Wed, 09 Feb 2022 09:44 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Wed, 09 Feb 2022 09:44 PM IST
सार

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को 44 रन से हरा दिया।

विज्ञापन
IND vs WI India beats West Indies in 2nd Odi by 44 Runs took an invincible lead in series Prasidh Krishna Suryakumar Yadav became star of the match
भारत ने वेस्टइंडीज को लगातार दूसरे वनडे में हराया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है। टीम इंडिया ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज की टीम को 44 रन से हरा दिया। बुधवार (नौ फरवरी) को वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। टीम इंडिया ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 237 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 46 ओवर में 193 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 11वीं सीरीज अपने नाम कर ली है। उसे पिछली बार 2006 में हार मिली थी। तब टीम इंडिया वेस्टइंडीज के दौरे पर पांच मैचों की वनडे सीरीज में 1-4 से हार गई थी। अगर घरेलू मैदान पर रिकॉर्ड की बात करें तो उसने वेस्टइंडीज को सातवीं सीरीज में लगातार हराया है। भारतीय टीम को पिछली बार घरेलू मैदान पर विंडीज के खिलाफ हार 2002 में मिली थी।
विज्ञापन


भारत की जीत के हीरो प्रसिद्ध कृष्णा और सूर्यकुमार यादव रहे। कृष्णा ने मैच में चार विकेट लिए। वहीं, सूर्यकुमार यादव ने मुश्किल समय में 64 रनों की पारी खेली। वेस्टइंडीज की बल्लेबाजी की बात करें तो उसके लिए शामराह ब्रूक्स ने 44 रन बनाए। अकील हुसैन ने 34 रनों की पारी खेली। ओडेन स्मिख ने आखिरी ओवरों में 20 गेंद पर 24 रन बनाए, लेकिन वे मैच में वेस्टइंडीज को जीत नहीं दिला सके। शाई होप ने 27, ब्रैंडन किंग ने 18, फैबियन एलेन ने 13 और कप्तान निकोलस पूरन ने नौ रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs WI India beats West Indies in 2nd Odi by 44 Runs took an invincible lead in series Prasidh Krishna Suryakumar Yadav became star of the match
प्रसिद्ध कृष्णा - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
भारतीय टीम का प्रयोग असफल
भारतीय टीम की बल्लेबाजी की बात करें तो कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ ने ओपनिंग में एक प्रयोग किया। उन्होंने हमेशा मध्यक्रम में बल्लेबाजी करने वाले ऋषभ पंत को ओपनिंग करने के लिए भेजा। रोहित का बल्ला आज नहीं चला। पिछले मैच में 60 रन बनाने वाले हिटमैन दूसरे वनडे में सिर्फ पांच रन ही बना सके। उनके आउट होने के बाद पंत धीमी बल्लेबाजी करने लगे। वे 11.1वें ओवर में 34 गेंद पर 18 रन बनाकर आउट हो गए। पंत का स्ट्राइक रेट 52.94 का रहा। उन्होंने तीन चौके लगाए।

कोहली फिर नहीं खेल सके बड़ी पारी
दो विकेट गिर जाने के बाद प्रशंसकों को उम्मीद थी कि कोहली बड़ी पारी खेलेंगे। वे पंत के आउट होने के तुरंत बाद उसी ओवर में आउट हो गए। ओडेन स्मिथ ने उन्हें विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच कराया। कोहली ने 30 गेंद पर 18 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके लगाए। कोहली एक बार फिर से शतक नहीं लगा सके। उन्होंने पिछला शतक बांग्लादेश के खिलाफ 22 नवंबर 2019 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर लगाया था।

IND vs WI India beats West Indies in 2nd Odi by 44 Runs took an invincible lead in series Prasidh Krishna Suryakumar Yadav became star of the match
केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव - फोटो : बीसीसीआई ट्विटर
राहुल और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभाला
तीन विकेट जल्दी-जल्दी गिर जाने के बाद उपकप्तान केएल राहुल और सूर्यकुमार यादव ने चौथे विकेट के लिए  91 रनों साझेदारी की। राहुल अपनी गलती से 30वें ओवर की चौथी गेंद पर आउट हो गए। वे 48 गेंद पर 49 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उन्होंने चार चौके और दो छक्के लगाए। 

सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक
इसके बाद सूर्यकुमार यादव ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पांचवें विकेट के लिए 43 रनों की साझेदारी की। सूर्यकुमार 83 गेंद पर 64 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने पांच चौके लगाए। नीचले क्रम में दीपक हुड्डा ने 29, युजवेंद्र चहल ने नाबाद 11, शार्दुल ठाकुर ने आठ, मोहम्मद सिराज ने नाबाद तीन रन बनाए। प्रसिद्ध कृष्णा तीन गेंद पर खाता खोले बगैर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed