IND Inning
282/1 (28.3 ov)
Target: 406
Virat Kohli 2(5)*
Shubman Gill 164 (94)
IND need 124 runs in 21.3 remaining overs
{"_id":"6abb83db49bbaee427026627","slug":"ind-vs-wi-dream11-prediction-india-vs-west-indies-2nd-odi-playing-xi-captain-and-vice-captain-players-2026-09-29","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विंडीज पर जीत के बाद भी बढ़ी भारत की चिंता: क्या नीतीश को बैठाकर सिराज को मिलेगा मौका? संभावित प्लेइंग-11","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विंडीज पर जीत के बाद भी बढ़ी भारत की चिंता: क्या नीतीश को बैठाकर सिराज को मिलेगा मौका? संभावित प्लेइंग-11
Wed, 30 Sep 2026 06:21 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 30 Sep 2026 06:21 AM IST
सार
IND vs WI 2nd ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। भारतीय टीम सीरीज में 1-0 से आगे है। भारत के लिए बल्लेबाजी उसका मजबूत पक्ष है, लेकिन अनुभवी गेंदबाजी की कमी टीम को खल रही है।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
विस्तार
बल्लेबाजी निस्संदेह भारत की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ बुधवार को होने वाले दूसरे वनडे मैच में शुभमन गिल की अगुआई वाली टीम के लिए तेज गेंदबाजी का अस्थिर संयोजन चिंता का विषय होगा। विराट कोहली पर फिर से नजर होगी जिन्होंने तिरुवंतपुरम में तीन मैच की सीरीज के पहले मैच में रिकॉर्ड तोड़ शतक बनाया था। कप्तान गिल ने भी इस मैच में शतक जड़ा था जिससे भारत ने 296 रन का लक्ष्य 42 ओवर से भी कम में हासिल कर लिया था।
विज्ञापन
बुमराह-हार्दिक की खली कमी
बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव ने भी चार विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की अनुपस्थिति में तेज गेंदबाजी विभाग कमजोर नजर आया। अगले साल होने वाले वनडे विश्व कप को ध्यान में रखते हुए नीतीश कुमार रेड्डी को नई गेंद सौंपी गई थी, जबकि मोहम्मद सिराज को विश्राम दिया गया था। रेड्डी से गेंदबाजी की शुरुआत करने से कई सवाल खड़े हो गए क्योंकि टीम की यह रणनीति नहीं चल पाई। बाएं पैर की जांघ की मांसपेशी में चोट से उबरकर लौटे रेड्डी लय हासिल करने के लिए संघर्ष करते दिखे, जिस कारण उन्होंने सात गेंदों के एक ओवर में 18 रन लुटा दिए। हार्दिक को अभी तक फिटनेस मंजूरी नहीं मिली है और बुमराह एशियाई खेलों के लिए जापान में हैं।

नीतीश रेड्डी
- फोटो : BCCI
आकिब नबी को मिलेगा डेब्यू का मौका?
इस सीरीज को हालांकि अगले वनडे विश्व कप से पहले भारत के विकल्पों का आकलन करने के अवसर के रूप में देखा जा रहा था। रेड्डी को दीर्घकालिक ऑलराउंड विकल्प माना जा रहा है और उन्हें गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का पूरा समर्थन प्राप्त था। वह छठे गेंदबाजी विकल्प भी हो सकते थे, लेकिन उन्होंने लगातार निराश किया है। अब सवाल यह है कि क्या भारत नई गेंद से रेड्डी को आजमाना जारी रखेगा या दूसरे वनडे के लिए अधिक भरोसेमंद सिराज को वापस मौका देगा। ऐसे में जम्मू कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पदार्पण का मौका देना बुरा नहीं होगा। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल होने के बावजूद नबी को अभी भी अपने पदार्पण का इंतजार है।
टीम ऑलराउंडरों की तलाश में है और इसलिए पहले मैच में बल्लेबाजी ऑलराउंडर नमन धीर को डेब्यू का मौका दिया गया। धीर ने पांच ओवर में 33 रन दिए, लेकिन उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला। अगर सिराज की वापसी होती है तो ऑलराउंडर विकल्पों में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है। अगर नबी को मौका मिलता है तो भारत को एक अतिरिक्त विशेषज्ञ गेंदबाज को उतारने और बाकी खिलाड़ियों के बीच संतुलन बनाना होगा।

विराट कोहली
- फोटो : ANI
कोहली पर फिर रहेंगी नजरें
बल्लेबाजी में भारत के शीर्ष क्रम ने पहले वनडे में काफी अच्छा प्रदर्शन किया। कोहली पूरी तरह से नियंत्रण में दिखे और उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि आखिर उन्हें लक्ष्य का पीछा करने के मामले में सर्वश्रेष्ठ क्यों आंका जाता है। उन्होंने 74 गेंदों में शतक बनाकर कई उपलब्धियां हासिल की जिनमें सचिन तेंदुलकर के बाद वनडे में 15000 रन बनाने वाला दूसरा भारतीय बनना शामिल है। वह बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में वापसी कर रहे हैं, जहां उन्होंने जनवरी 2023 में श्रीलंका के खिलाफ अपना 45वां वनडे शतक बनाया था। कोहली की शानदार फॉर्म ने इस सीरीज को लेकर उत्साह और बढ़ा दिया है।
वेस्टइंडीज को अगर सीरीज में बने रहना है तो उसे दूसरे मैच में हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। पहले मैच में उसका क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं रहा था। गिल को शुरू में ही जीवनदान मिला था जिसका फायदा उठाकर उन्होंने शतक जड़ा था। कोच डैरेन सैमी को उम्मीद होगी कि उनकी टीम भारत के खिलाफ सीरीज में जीत लंबे इंतजार को खत्म कर सकेगी। वेस्टइंडीज ने आखिरी बार 2002 में भारत के खिलाफ वनडे सीरीज जीती थी।

इस मैच के लिए संभावित प्लेइंग-11:
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, नीतीश कुमार रेड्डी/मोहम्मद सिराज, नमन धीर, गुरनूर बरार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।
वेस्टइंडीज: जॉन कैंपबेल, जस्टिन ग्रीव्स, केसी कार्टी, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), आमिर जांगू, ज्वेल एंड्रयू, रोस्टन चेज, मैथ्यू फोर्ड, गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसेफ, जेडन सील्स।

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला 30 सितंबर को खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 2:00 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी दोपहर 1:30 बजे होगा।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।