फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI Ball by ball updates of Bhuvneshwar Kumar 19th over, India defeated west indies by 8 runs

IND vs WI: भुवनेश्वर की वह छह गेंदें, जिनसे हारे हुए मैच में भारत ने की वापसी, पढ़ें 19वें ओवर की एक-एक गेंद का रोमांच

Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 18 Feb 2022 11:38 PM IST
सार

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले को आखिरी ओवर में आठ रन से जीत लिया। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग और बेहद करीबी मुकाबले में आखिरी तक दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में बाजी भारत के नाम रही।

विज्ञापन
IND vs WI Ball by ball updates of Bhuvneshwar Kumar 19th over, India defeated west indies by 8 runs
भुवनेश्वर कुमार - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मुकाबले को आखिरी ओवर में आठ रन से जीत लिया। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में खेले गए इस हाई स्कोरिंग और बेहद करीबी मुकाबले में आखिरी तक दोनों टीमों के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, लेकिन अंत में बाजी भारत के नाम रही। भारत ने मैच जीतने के साथ ही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त भी ले ली। हालांकि, भारत के लिए ये जीत इतनी आसान नहीं रही। 

विज्ञापन


भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋषभ पंत (52*) और विराट कोहली (52) की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत 186 रन बनाए। इसके जवाब में मेहमान टीम 20 ओवर में तीन विकेट खोकर 178 रन ही बना पाई। एक समय यह मैच वेस्टइंडीज की झोली में जाता दिख रहा था और उसे आखिरी 12 गेंदों में 29 रन की दरकार थी लेकिन भुवनेश्वर कुमार ने 19वें ओवर में भारत की मैच में वापसी करा दी। ऐसे में आइए जानते हैं उस महत्वपूर्ण ओवर के एक-एक गेंद का रोमांच...

विज्ञापन

पहली गेंद:

भुवनेश्वर ने पॉवेल को पहली गेंद डाली जो मिडिल स्टंप पर फुल टॉस थी लेकिन कैरेबियाई बल्लेबाज इसका फायदा नहीं उठा पाए और डीप मिडविकेट पर खेलकर सिर्फ एक रन लिया।

दूसरी गेंद:

इस बार भुवी ने पूरन को गेंद डाली और उनसे दूर रखते हुए ऑफ स्टंप से बाहर गुड लेंथ पर गेंदबाजी की। पूरन ने इसे फ्रंटफुट से पुल करने की कोशिश की लेकिन बीट हो गए और उन्हें कोई रन नहीं मिला।

विज्ञापन

तीसरी गेंद:

भुवनेश्वर ने इस गेंद पर मैच का रुख भारत की तरफ मोड़ दिया। उन्होंने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली जिसपर पूरन ने हवाई शॉट खेला लेकिन गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर एक्सट्रा कवर की तरफ गई और वहां रवि बिश्नोई ने पीछे भागते हुए जोरदार कैच लपक लिया। पूरन इस वक्त 41 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हुए। भुवनेश्वर की लगातार दूसरी डॉट गेंद।  

चौथी गेंद:

भुवी की यह गेंद इस बार पॉवेल के लिए थी। पॉवेल ने यॉर्कर गेंद पर ऑफ स्टंप के बाहर से तेज शॉट लगाया था लेकिन गेंद सीधे लॉन्ग ऑफ के खिलाड़ी के पास गई और मेहमान टीम को सिर्फ एक रन मिला। 

पांचवीं गेंद:

इस बार भुवी ने कैरेबियाई कप्तान पोलार्ड को ऑफ स्टंप के बाहर पटकी हुई गेंद फेंकी। इसपर पोलार्ड ने पुल किया और गेंद डीप स्क्वेयर लेग के फील्डर के पास गई और यहां भी सिर्फ एक रन ही मिला।

छठी गेंद:

भुवनेश्वर ने इस बार पॉवेल को सटीक यॉर्कर के साथ अपना ओवर समाप्त किया। विकेट के बराबर में ऑफ और मिडिल स्टंप पर गेंद गई, जिसे लॉन्ग ऑन पर खेला गया और एक रन मिला। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed