फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 3rd T20 Records Stats Rohit Sharma records made Broken Team India Record Stats equals Pakistan win numbers

IND vs WI T20 Records: वेस्टइंडीज को क्लीन स्वीप करने के साथ ही भारत ने बनाए कई रिकॉर्ड, जानें

Mon, 21 Feb 2022 08:23 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Feb 2022 08:23 AM IST
सार

भारत ने टी-20 में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के अपने पिछले रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। भारत ने जनवरी-दिसंबर 2020 में भी लगातार नौ मैच जीते थे। अभी भी टीम इंडिया ने लगातार नौ मैच जीते हैं।

विज्ञापन
IND vs WI 3rd T20 Records Stats Rohit Sharma records made Broken Team India Record Stats equals Pakistan win numbers
भारत बनाम वेस्टइंडीज मैच में बने कई रिकॉर्ड्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा किसी टीम के खिलाफ एक दौरे में सभी मैच जीतने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। भारत ने आखिरी टी-20 मैच में वेस्टइंडीज को 17 रन से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 184 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन ही बना सकी।
विज्ञापन


रोहित इस मामले में पहले भारतीय कप्तान
रोहित चार बार तीन या उससे ज्यादा मैच की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। दुनिया में उनसे आगे पाकिस्तान के सरफराज अहमद (पांच) और अफगानिस्तान के असगर अफगान (चार) हैं। टी-20 अंतरराष्ट्रीय में रोहित की कप्तानी में भारतीय टीम ने लगातार नौवां मैच जीता। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान की बराबरी भी कर ली है। 
विज्ञापन


तीन या उससे ज्यादा मैचों की सीरीज में भारत ने कब-कब क्लीन स्वीप किया है
कप्तान   साल खिलाफ सीरीज में मैच नतीजा
महेंद्र सिंह धोनी 2016 ऑस्ट्रेलिया तीन भारत 3-0 से जीता
रोहित शर्मा 2017 श्रीलंका तीन भारत 3-0 से जीता
रोहित शर्मा 2018 वेस्टइंडीज तीन भारत 3-0 से जीता
विराट कोहली   2019 वेस्टइंडीज तीन भारत 3-0 से जीता
विराट कोहली   2020  न्यूजीलैंड पांच भारत 5-0 से जीता
रोहित शर्मा 2021 न्यूजीलैंड   तीन भारत 3-0 से जीता
रोहित शर्मा 2022  वेस्टइंडीज तीन भारत 3-0 से जीता

भारत ने पाकिस्तान के रिकॉर्ड की बराबरी की
पाक टीम ने 2018 में लगातार नौ टी-20 मैच जीते थे। टी-20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम पर दर्ज है। उसने 2018 से 2020 के बीच लगातार 12 मैच जीते थे। टेस्ट खेलने वाले देशों में यही तीन टीमें टॉप पर हैं। इसके अलावा रोमानिया ने भी 12 मैच जीते हैं। हालांकि, यह टीम टेस्ट नहीं खेलती।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार चौथी टी-20 सीरीज में जीत
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार चौथी टी-20 सीरीज में जीत हासिल की। इससे पहले टीम ने 2018 में एक बार और 2019 में दो बार वेस्टइंडीज को हराया था। वेस्टइंडीज की यह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 83वीं हार रही। विंडीज टीम टी-20 में सबसे ज्यादा हारने वाली टीम बन गई है। दूसरे नंबर पर 82 हार के साथ श्रीलंका है। वहीं, तीसरे नंबर पर 78 हार के साथ बांग्लादेश और चौथे नंबर पर 76 हार के साथ न्यूजीलैंड की टीम है।

भारत बनाम वेस्टइंडीज पिछली चार टी-20 सीरीज
साल मेजबान नतीजा
2018 भारत भारत 3-0 से जीता
2019 वेस्टइंडीज भारत 3-0 से जीता
2019 भारत भारत 2-1 से जीता
2022 भारत भारत 3-0 से जीता

लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने की बराबरी
भारत ने टी-20 में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने के अपने पिछले रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली। भारत ने जनवरी-दिसंबर 2020 में भी लगातार नौ मैच जीते थे। अभी भी टीम इंडिया ने लगातार नौ मैच जीते हैं। इसके अलावा दिसंबर 2012 से लेकर अप्रैल 2014 तक भारत ने लगातार सात मैच जीते थे। 


टी-20 में भारत के लगातार मैच जीतने का रिकॉर्ड
लगातार कितने
मैच जीते
कब से कब तक
जनवरी से दिसंबर 2020
9 नवंबर 2021 से फरवरी 2022
7 दिसंबर 2012 से अप्रैल 2014
7 फरवरी से मार्च 2016
7 मार्च से जुलाई 2018

छह साल बाद नंबर-1 बना भारत
भारत छह साल के लंबे इंतजार के बाद आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचा है। इससे पहले टीम 3 मई 2016 को टी-20 रैंकिंग में नंबर एक बनी थी। उस समय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी के बाद विराट कोहली टीम के कप्तान बने थे, लेकिन वह अपनी कप्तानी में टीम को नंबर-1 नहीं बना सके। सीरीज के आखिरी मैच में आवेश खान ने भारत के लिए डेब्यू किया।



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed