फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs wi 3rd t20 live streaming telecast channel when where how to watch india vs west indies match online

IND vs WI 3rd T20 Live Streaming: भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरे मैच के समय में भी बदलाव, जानें कहां देखें मैच

Tue, 02 Aug 2022 04:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंट किट्स Published by: रोहित राज Updated Tue, 02 Aug 2022 04:40 PM IST
सार

दूसरा मैच देरी से समाप्त होने के कारण खिलाड़ियों को तरोताजा होने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाया है। इसलिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई ने मिलकर यह फैसला लिया है कि यह मैच 90 मिनट की देरी से खेला जाएगा।

विज्ञापन
ind vs wi 3rd t20 live streaming telecast channel when where how to watch india vs west indies match online
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला मंगलवार (दो अगस्त) को सेंट किट्स में खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच भारत ने जीता था। वहीं, दूसरे मुकाबले को वेस्टइंडीज ने अपने नाम किया था। दूसरे मैच की शुरुआत तीन घंटे की देरी से हुई थी। खिलाड़ियों का सामान सही समय पर त्रिनिदाद से सेंट किट्स नहीं पहुंचने के कारण ऐसा हुआ था। वेस्टइंडीज क्रिकेट ने तीसरे मैच के समय में भी बदलाव किया है।
विज्ञापन


दरअसल, दूसरा मैच देरी से समाप्त होने के कारण खिलाड़ियों को तरोताजा होने के लिए ज्यादा समय नहीं मिल पाया है। इसलिए वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड और बीसीसीआई ने मिलकर यह फैसला लिया है कि यह मैच 90 मिनट की देरी से खेला जाएगा। इसका मतलब यह हुआ कि भारत में इसका प्रसारण रात आठ की जगह अब रात साढ़े नौ बजे से होगा। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन


कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरी टी20 मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला दो अगस्त यानी मंगलवार को खेला जाएगा।

कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मुकाबला सेंट किंट्स के बस्सेटेरे में स्थित वर्नर पार्क में खेला जाएगा।

कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला?
भारत और वेस्टइंडीज के मैच में भारतीय समयानुसार रात 9:30 बजे से खेला जाएगा।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के प्रसारण का अधिकार फैनकोड ग्रुप के पास है। टीवी में मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां देख सकते हैं लाइव मैच?
भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड एप या फैनकोड वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed