{"_id":"6205cc77d4217637aa13ded1","slug":"ind-vs-wi-3rd-odi-match-preview-and-other-record-details","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: तीसरे वनडे में धवन की वापसी तय, क्लीन स्वीप पर होंगी भारत की निगाहें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: तीसरे वनडे में धवन की वापसी तय, क्लीन स्वीप पर होंगी भारत की निगाहें
Fri, 11 Feb 2022 08:09 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 11 Feb 2022 08:09 AM IST
सार
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम पहली बार कैरिबियाई टीम को क्लीन स्वीप करना चाहेगी। वहीं भारत की प्लेइंग इलेवन एक बार फिर कप्तान रोहित के लिए बड़ा सिर दर्द होगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शुरुआती दोनों मैच जीतकर भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम के पास 3-0 से क्लीन स्वीप करने का मौका है। अनुभवी ओपनर शिखर धवन कोरोना से ठीक होकर टीम में लौट रहे हैं। ऐसे में तीसरे मैच में भारतीय टीम तीसरी ओपनिंग जोड़ी के साथ नजर आ सकती है। पहले वनडे में रोहित के साथ ईशान किशन और दूसरे वनडे मैच में ऋषभ पंत ने पारी की शुरुआत की थी। धवन के लौटने से भारतीय बल्लेबाजी और मजबूत होगी।
मध्यक्रम में ही खेलेंगे राहुल
भारत ने पहले दो मैचों में सभी विभागों में बेहतर प्रदर्शन किया है। शिखर धवन उन चार खिलाड़ियों में शामिल थे जो वनडे सीरीज शुरू होने से पहले कोरोना जांच में पॉजिटिव पाए गए थे। अब बाएं हाथ के इस बल्लेबाज की वापसी से टीम नए संयोजन के साथ उतर सकती है। कप्तान रोहित ने दूसरे मैच में जीत के बाद कहा भी है कि अंतिम वनडे में शिखर वापसी कर सकते हैं। इसके मायने हैं कि उपकप्तान केएल राहुल पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ मध्यक्रम में ही बल्लेबाजी करेंगे। कोहली के 71वें शतक का इंतजार अभी बाकी है।
श्रेयस का खेलना मुश्किल
मध्यक्रम में पंत के अलावा सूर्यकुमार यादव भी हैं जिन्होंने दूसरे मैच में अर्द्धशतकीय पारी खेली। हालांकि, धवन की वापसी पर दीपक हुड्डा को बाहर बैठना पड़ सकता है। वनडे सीरीज के अंतिम मुकाबले में मध्यक्रम के बल्लेबाज मौका मिलने पर बेहतर करना चाहेंगे। देखना यह है कि अगर श्रेयस चयन के लिए उपलब्ध हैं तो अंतिम एकादश में जगह बना पाते हैं या नहीं।
विज्ञापन
गेंदबाजों में होगा बदलाव
भारतीय गेंदबाजों ने पहले दो मैचों में वेस्टइंडीज को 200 के ऊपर नहीं जाने दिया। टीम पहले मैच में 176 और दूसरे में 193 पर सिमट गई थी। अब चूंकि सीरीज कब्जे में आ चुकी है, ऐसे में गेंदबाजी में कुछ बदलाव किए जा सकते हैं। चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव और युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मौका मिल सकता है। युजवेंद्र चहल या वाशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है। मध्यप्रदेश के तेज गेंदबाज अवेश खान भी इंतजार कर रहे हैं लेकिन प्रसिद्ध कृष्णा ने दूसरे वनडे में चार विकेट लिए हैं और शार्दुल भी विकेट ले रहे हैं। ऐसे में अवेश को मौका देना है तो सिराज को आराम दिया जा सकता है।
विंडीज को सुधारनी होगी बल्लेबाजी
वेस्टइंडीज अभी भी अपने खराब बल्लेबाजी प्रदर्शन से जूझ रहा है। वे चाहेंगे कि आखिरी वनडे में बल्लेबाज बेहतर प्रदर्शन करें। पिछले 17 मुकाबलों में 11 मर्तबा ऐसा हुआ है कि टीम पूरे पचास ओवर नहीं खेल पाई। कप्तान कीरोन पोलार्ड और ऑलराउंडर जैसन होल्डर के अलावा निकोलस पूरन, शाई होप और ब्रेंडन किंग को अपने विकेट की कीमत समझनी होगी।
दूसरे मैच में गेंदबाजों ने भारतीय टीम को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। मेहमान गेंदबाज एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। तेज गेंदबाज केमर रोच, अल्जारी जोसफ और ओडेन स्मिथ ने सही लाइन लेंथ के साथ गेंदबाजी की थी। स्पिन गेंदबाज फैबियन एलेन और अकील हुसैन की भूमिका भी अहम होगी।
दोनों टीमें
भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उपकप्तान), मयंक अग्रवाल, ऋ षभ पंत (विकेटकीपर), विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, दीपक हुड्डा, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अवेश खान, शाहरुख खान, ऋ तुराज गायकवाड़ और शिखर धवन।
वेस्टइंडीज टीम : कीरोन पोलार्ड (कप्तान), फैबियन एलेन, बोनर, डैरेन ब्रावो, ब्रुक्स, जैसन होल्डर, शाई होप (विकेटकीपर), अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, निकोलस पूरन (उपकप्तान), केमार रोच, रोमारियो शेफर्ड, ओडियन स्मिथ और हेडन वॉल्श जूनियर।