फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 3rd ODI Live Streaming, Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs West Indies ODI Matc

IND vs WI ODI Live Streaming: वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ करने उतरेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देखें तीसरा वनडे

Wed, 27 Jul 2022 01:45 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 27 Jul 2022 01:45 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा मैच जीतकर भारतीय टीम सीरीज 3-0 से अपने नाम करना चाहेगी। इस सीरीज के दोनों मुकाबले काफी रोमांचक रहे हैं और भारत दोनों मैच करीबी अंतर से जीता है। ऐसे में तीसरा मैच भी रोमांचक होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
IND vs WI 3rd ODI Live Streaming, Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs West Indies ODI Matc
भारत बनाम वेस्ट इंडीज - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया की निगाहें कैरिबियाई टीम का सूपड़ा साफ करने पर होंगी। भारतीय कप्तान शिखर धवन इस मैच में युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकते हैं। तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है। भारतीय टीम वेस्टइंडीज को लगातार वनडे सीरीज में हराने का विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरा मैच जीतकर भारत अपना रिकॉर्ड और बेहतर करना चाहेगा। 
विज्ञापन


यह सीरीज अब तक बेहद रोमांचक रही है। दोनों मैच आखिरी ओवर में जाकर खत्म हुए और दो मैचों में ही 1200 से ज्यादा रन बन चुके हैं। ऐसे में तीसरा मैच भी बेहद रोमांचक होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इस मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
विज्ञापन

कब होगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा मुकाबला 27 जुलाई यानी बुधवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन

कहां खेला जाएगा भारत और वेस्टइंडीज के बीच मैच?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा वनडे मुकाबला त्रिनिदाद के क्वींस पार्क ओवल, पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जाएगा।
विज्ञापन

कब शुरू होगा भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला?

भारत और वेस्टइंडीज के मैच में टॉस भारतीय समयानुसार शाम साढे़ छह बजे होगा और पहली गेंद सात बजे फेकी जाएगी।

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के प्रसारण का अधिकार फैनकोड ग्रुप के पास है। टीवी में मैच का प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर किया जाएगा। डीडी स्पोर्ट्स चैनल के लिए कोई शुल्क नहीं देना पड़ता है। ऐसे में आप बिना कोई पैसा दिए इस सीरीज के मैच देख सकते हैं।

कहां देख सकते हैं लाइव मैच?

भारत-वेस्टइंडीज सीरीज के सभी मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में फैनकोड एप या फैनकोड वेबसाइट पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

वेस्टइंडीज की संभावित टीम
शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शमराह ब्रूक्स, काइल मायर्स, निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, अकील हुसैन, रोमारियो शेफर्ड, अल्जारी जोसेफ, गुडाकेश मोती, जायडन सेल्स।

भारत की संभावित टीम
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा/आवेश खान/अर्शदीप सिंह।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed