फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 2nd T20: Kieron Pollard Becomes First West Indies Cricketer To Play 100 T20I Matches

IND vs WI: पोलार्ड ने वेस्टइंडीज के लिए रचा इतिहास, अफरीदी को छोड़ा पीछे, रोहित शर्मा के क्लब में हुए शामिल

Fri, 18 Feb 2022 08:55 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 18 Feb 2022 08:55 PM IST
सार

पोलार्ड के नाम 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25.59 की औसत और 135.62 के स्ट्राइक रेट से 1561 रन हैं। इसके अलावा इस वेस्टइंडीज के दिग्गज ने 42 विकेट भी लिए हैं।

विज्ञापन
IND vs WI 2nd T20: Kieron Pollard Becomes First West Indies Cricketer To Play 100 T20I Matches
कीरोन पोलार्ड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में मैदान पर उतरने के साथ ही विंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने एक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वह 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने बांग्लादेश के मुश्फिकुर रहीम और पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पीछे छोड़ा। अफरीदी ने टी-20 करियर में सिर्फ 99 मैच खेले थे।
विज्ञापन


टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के शोएब मलिक के नाम है। उन्होंने 124 मैचों में 31.21 की औसत और 125.64 के स्ट्राइक रेट से 2435 रन बनाए हैं। इसमें नौ अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा मलिक ने 28 विकेट भी लिए हैं। वहीं, दूसरे नंबर पर भारत के रोहित शर्मा हैं। उन्होंने 121 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 33.37 की औसत और 140.86 के स्ट्राइक रेट से 3237 रन बनाए हैं। इसमें चार शतक और 26 अर्धशतक शामिल है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर पाकिस्तान के ही मोहम्मद हफीज हैं। हफीज ने 119 मैचों में 26.46 की औसत और 122.03 के स्ट्राइक रेट से 2514 रन बनाए हैं। वहीं, उनके नाम 61 विकेट भी हैं। पोलार्ड के नाम 100 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 25.59 की औसत और 135.62 के स्ट्राइक रेट से 1561 रन हैं। इसके अलावा इस वेस्टइंडीज के दिग्गज ने 42 विकेट भी लिए हैं।


शाहिद अफरीदी ने टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर में 99 मैचों में 17.92 की औसत और 150 के स्ट्राइक रेट से 1416 रन बनाए थे। इसमें चार अर्धशतक शामिल है। इसके अलावा उन्होंने 98 विकेट भी लिए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed