फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND VS WI 2nd ODI Suryakumar Yadav is learning about ODI Rahul Dravid big statement after defeat

IND VS WI: 'सूर्यकुमार वनडे के बारे में सीख रहे', हार के बाद द्रविड़ का बड़ा बयान, एक मैच को लेकर परेशान नहीं

Sun, 30 Jul 2023 02:17 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: रोहित राज Updated Sun, 30 Jul 2023 02:17 PM IST
सार

शुभमन गिल और ईशान किशन के प्रदर्शन से द्रविड़ काफी खुश हैं। राहुल द्रविड़ ने दोनों खिलाड़ियों को खेल के तीनों प्रारूपों में टीम का अहम सदस्य करार दिया है। द्रविड़ ने कहा टीम का स्कोर 50-60 रन कम रह गया। उनका मानना है कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी।

विज्ञापन
IND VS WI 2nd ODI Suryakumar Yadav is learning about ODI Rahul Dravid big statement after defeat
RAHUL DRAVID, SURYAKUMAR YADAV - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में मिली हार के बाद टीम इंडिया के कोच राहुल द्रविड़ ने कहा है कि वह एक मैच या एक सीरीज को लेकर परेशान नहीं हैं। इसके अलावा उन्होंने खराब फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव का भी बचाव किया। द्रविड़ ने कहा कि वह वनडे क्रिकेट के बारे में सीख रहे हैं। वेस्टइंडीज ने दूसरे वनडे में मिली जीत से सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया है।
विज्ञापन


द्रविड़ ने कहा, ''हम हमेशा बड़ी तस्वीर देखते हैं। चक्र के इस चरण में एशिया कप और विश्व कप आने वाले हैं। हमें कुछ चोटों के कारण बड़ी तस्वीर देखनी होगी। हम हर चीज के बारे में चिंतित नहीं हो सकते हैं। हम हर मैच या हर सीरीज को लेकर चिंतित नहीं हो सकते। खिलाड़ियों को मौके देने के लिए रोहित और कोहली बाहर बैठे। हमें जोखिम लेना होगा। हम युवा खिलाड़ियों को अधिक से अधिक मौके देना चाहते हैं।''
विज्ञापन

IND VS WI 2nd ODI Suryakumar Yadav is learning about ODI Rahul Dravid big statement after defeat
राहुल द्रविड़ - फोटो : सोशल मीडिया
हम 50-60 रन पीछे रह गए: द्रविड़
द्रविड़ ने कहा टीम का स्कोर 50-60 रन कम रह गया। उनका मानना है कि पिच बल्लेबाजी के लिए आसान नहीं थी। उन्होंने कहा, ''हम थोड़ा निराश हैं। हम जानते थे कि यह एक मुश्किल विकेट था। बल्लेबाजी के लिए आसान विकेट नहीं था। हमें 230-240 के करीब पहुंचना था। यह एक बहुत अच्छा और प्रतिस्पर्धी स्कोर होता, लेकिन हम लगातार विकेट खोते रहे। हमें वास्तव में अच्छी शुरुआत मिली। शुभमन गिल और ईशान किशन ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी करके हमें अच्छी शुरुआत दी, लेकिन किसी को अंत तक बल्लेबाजी करनी थी। हमने बीच में विकेट खो दिए और शायद हम 50-60 रन पीछे रह गए।''

IND VS WI 2nd ODI Suryakumar Yadav is learning about ODI Rahul Dravid big statement after defeat
सूर्यकुमार यादव - फोटो : bcci
सूर्यकुमार अपने प्रदर्शन से निराश होंगे: भारतीय कोच
द्रविड़ को लगता है कि सूर्यकुमार यादव ने टी20 प्रारूप में जो मानक स्थापित किया है, उसे देखते हुए उन्हें वनडे क्रिकेट में अपने प्रदर्शन से निराश होना चाहिए। भारतीय कोच ने कहा, "सूर्या वास्तव में एक अच्छे खिलाड़ी हैं। इसमें कोई संदेह नहीं है। वह पहले व्यक्ति होंगे जिन्होंने स्वीकार किया होगा कि उनके वनडे नंबर शायद उनके बराबर नहीं हैं। उच्च मानक या वह मानक जो उन्होंने टी20 में स्थापित किए हैं।

द्रविड़ ने कहा, "सूर्यकुमार वनडे क्रिकेट के बारे में सीख रहे हैं। वह सीख रहे हैं कि बीच के ओवरों में कैसे बल्लेबाजी की जाती है। वह एक प्रतिभावान खिलाड़ी हैं, इसलिए हम जितना संभव हो सके उतने मौके देना चाहते हैं। अब अवसरों का फायदा उठाना उनके ऊपर निर्भर करता है। जिस तरह की हमारी व्यवस्था है उसमें हम लोगों को यथासंभव अधिक से अधिक मौके देना चाहते हैं।"
विज्ञापन

IND VS WI 2nd ODI Suryakumar Yadav is learning about ODI Rahul Dravid big statement after defeat
ईशान किशन - फोटो : सोशल मीडिया
द्रविड़ ने की शुभमन और ईशान की तारीफ
शुभमन गिल और ईशान किशन के प्रदर्शन से द्रविड़ काफी खुश हैं। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को खेल के तीनों प्रारूपों में टीम का अहम सदस्य करार दिया है। द्रविड़ ने कहा, ''मैं शुभमन के बारे में इतनी चिंता नहीं करूंगा। वह वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी कर रहा है। आप हर मैच के बाद खिलाड़ियों की आलोचना नहीं कर सकते। शुभमन अब तीनों प्रारूपों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। ईशान ने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया है। अब टेस्ट मैचों की गिनती करें तो यह लगातार तीसरा अर्धशतक है। जब भी उसे मौका मिलता है वह मौके का फायदा उठाता है। हम युवा खिलाड़ियों से यही चाहते हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed