फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 2nd odi Shikhar Dhawan and Shreyas Iyer recover from Covid-19 Ruturaj Gaikwad still in isolation

IND vs WI: भारतीय टीम के लिए खुशखबरी, धवन और श्रेयस ने कोरोना को दी मात, जानें गायकवाड़ का हेल्थ अपडेट

Tue, 08 Feb 2022 04:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 08 Feb 2022 04:19 PM IST
सार

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले भारत के लिए अच्छी खबर आई है। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कोविड-19 टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं। दोनों को टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग करने की अनुमति दे दी गई है।

विज्ञापन
IND vs WI 2nd odi Shikhar Dhawan and Shreyas Iyer recover from Covid-19 Ruturaj Gaikwad still in isolation
श्रेयस अय्यर, शिखर धवन, ऋतुराज गायकवाड़ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे से पहले भारत के लिए अच्छी खबर आई है। टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन और मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर कोविड-19 टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं। दोनों खिलाड़ियों को अब टीम इंडिया के साथ ट्रेनिंग करने की अनुमति दे दी गई है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (नौ फरवरी) को खेला जाएगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम ने रविवार (छह फरवरी) को खेले गए पहले वनडे में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया था। धवन और अय्यर उस मुकाबले में नहीं खेले थे। धवन की जगह ईशान किशन ने रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग की थी। समाचार एजेंसी एएनआई को एक सूत्र ने बताया, “हां, शिखर और श्रेयस ने कोविड-19 टेस्ट में निगेटिव पाए गए हैं। उन्हें ट्रेनिंग के लिए मंजूरी दे दी गई है। ऋतुराज गायकवाड़ अभी भी आइसोलेशन में हैं।”
विज्ञापन


भारतीय टीम मंगलवार (आठ फरवरी) को शाम में अभ्यास करेगी। इसमें धवन और अय्यर भाग ले सकते हैं। पहले वनडे से पूर्व धवन और अय्यर के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ और स्टैंडबाई गेंदबाज नवदीप सैनी भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इन चारों के साथ कोचिंग स्टाफ के तीन अन्य सदस्य भी कोरोना की चपेट में आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम ने इसके बाद मयंक अग्रवाल और ईशान किशन को टीम में शामिल किया। मयंक बायो-बबल में देरी से जुड़ने के कारण पहले वनडे मैच में खेलने के लिए उपलब्ध नहीं थे। किशन को पहले ही टी20 टीम में शामिल किया गया था। इसलिए वे पहले से ही बायो-बबल में थे। उन्हें पहले वनडे में रोहित के साथ ओपनिंग का मौका दिया गया।


तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार को तो तीसरा मुकाबला शुक्रवार (11 फरवरी) को खेला जाएगा। तीसरा वनडे पहले 12 फरवरी को होना था, लेकिन आईपीएल नीलामी के लिए उसे एक दिन पहले आयोजित किया जाएगा। 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में आईपीएल की नीलामी आयोजित होगी। इसके बाद 16 फरवरी से तीन टी20 मैचों की सीरीज कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेली जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed