फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 2022 Team India Make Two World Records in ODI Series against West Indies after Win in Port OF Spain

IND vs WI: विंडीज के खिलाफ इतिहास रचने उतरेगा भारत, वनडे सीरीज जीतने पर पाकिस्तान को पीछे छोड़ेगी टीम इंडिया

Fri, 22 Jul 2022 07:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 22 Jul 2022 07:03 PM IST
सार

भारत ने 2007 और 2022 के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं। यह किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीत का रिकॉर्ड है। भारत इस मामले में पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर है।

विज्ञापन
IND vs WI 2022 Team India Make Two World Records in ODI Series against West Indies after Win in Port OF Spain
शिखर धवन और निकोलस पूरन ट्रॉफी के साथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन में खेला जा रहा है। इस सीरीज के जरिये भारतीय टीम दो बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है। टीम इंडिया ने हाल ही में इंग्लैंड को उसके घर में वनडे सीरीज में हराया था। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम को हाल ही में बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारत का पलड़ा वेस्टइंडीज पर भारी दिखाई पड़ रहा है। 
विज्ञापन

भारतीय टीम शिखर धवन के नेतृत्व में मैदान पर उतरेगी। रोहित शर्मा, विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। धवन अगर भारतीय टीम को यह सीरीज जिताने में कामयाब रहते हैं तो टीम एक और रिकॉर्ड अपने नाम करेगी। भारत ने 2007 और 2022 के बीच वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीती हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs WI 2022 Team India Make Two World Records in ODI Series against West Indies after Win in Port OF Spain
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज - फोटो : अमर उजाला
यह किसी एक टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा सीरीज जीत का रिकॉर्ड है। भारत इस मामले में पाकिस्तान के साथ संयुक्त रूप से टॉप पर है। पाकिस्तान ने भी जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार 11 द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीते हैं। भारत पिछली बार 2006 में द्विपक्षीय वनडे सीरीज में वेस्टइंडीज से हारा था। मौजूदा सीरीज अपने नाम करने पर भारत पाकिस्तान को पीछे छोड़कर रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा।
विज्ञापन

1980-90 के दशक में वेस्टइंडीज टूर भारत के लिए सबसे कठिन क्रिकेट टूर में से एक था, लेकिन 2001 से लेकर अब तक टीम इंडिया ने  कैरेबियाई जमीन पर 27 में से 14 मैच जीतकर विंडीज में भी अपना दबदबा बनाए रखा है। कुल मिलाकर भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 136 वनडे मैचों में 67 में जीत दर्ज की हैं।

इसके अलावा भारत को एक और रिकॉर्ड बनाने के लिए सीरीज खत्म होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। उन्हें केवल पोर्ट ऑफ स्पेन में क्वींस पार्क ओवल में सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को हराना है। यदि टीम इंडिया ऐसा करती हो तो 2007 के बाद विदेश में किसी एक पिच पर भारत सबसे ज्यादा जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेगा। 2007 के बाद सबसे ज्यादा जीत/हार के अनुपात का रिकॉर्ड (4.5) भारत और अफगानिस्तान के नाम है। 

IND vs WI 2022 Team India Make Two World Records in ODI Series against West Indies after Win in Port OF Spain
भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे सीरीज - फोटो : अमर उजाला
भारत ने विदेश में दो अलग-अलग मैदानों पर यह रिकॉर्ड बनाया है। त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के अलावा हरारे में भी भारत ने ऐसा किया है। यदि भारत शुक्रवार को जीतने में सफल हो जाता है तो पोर्ट ऑफ स्पेन में उनकी जीत-हार का अनुपात 5.00 होगा जो 2007 के बाद से किसी भी टीम द्वारा सबसे ज्यादा होगा। 2007 के बाद से पोर्ट ऑफ स्पेन में भारत को दो हार बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ मिली है। इन दोनों टीमों ने भारत को 2007 विश्व कप में हराया था।। इसके बाद से भारत ने पोर्ट ऑफ स्पेन के क्वींस पार्क ओवल में अपने सभी मैच जीते हैं।

पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड

दूसरी ओर वेस्टइंडीज का पोर्ट ऑफ स्पेन में बिल्कुल विपरीत रिकॉर्ड है। वेस्टइंडीज की टीम ने पिछले 14 वर्षों से इस मैदान पर कोई जीत हासिल नहीं की है। विंडीज को पोर्ट ऑफ स्पेन में पिछली जीत 2008 में नसीब हुई थी। तब वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को हराया था। भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच 1979 विश्व कप में खेला गया था। विश्व कप के अलावा इन दोनों टीमों का पहली बार सामना 1983 में पोर्ट ऑफ स्पेन में हुआ था, जिसे विंडीज ने 52 रनों से जीता था। इस मैदान पर पिछला वनडे मैच भी में वेस्टइंडीज और भारत के बीच 2019 में खेला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed