{"_id":"64acf16911e12beea9040eec","slug":"ind-vs-wi-1st-test-ajinkya-rahane-press-conference-on-return-as-team-india-vice-captain-and-yashasvi-jaiswal-2023-07-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI 1st Test: भारतीय टीम के उपकप्तान बनकर खुश हैं रहाणे, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से पहले कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI 1st Test: भारतीय टीम के उपकप्तान बनकर खुश हैं रहाणे, वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से पहले कही यह बात
Tue, 11 Jul 2023 12:15 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डोमिनिका
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:15 PM IST
सार
रहाणे ने मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल के लिए भी खुशी व्यक्त की, जिन्हें इस सीरीज के लिए पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट से पहले रहाणे का बयान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका टेस्ट से पहले भारतीय उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा कि उनकी टीम हालिया संघर्षों के बाद विंडीज को हल्के में नहीं लेगी। वेस्टइंडीज की टीम ने हाल ही में हुए आईसीसी क्रिकेट विश्व कप 2023 क्वालिफायर में बेहद खराब प्रदर्शन किया था और भारत में होने वाले टूर्नामेंट के लिए अंतिम-10 में स्थान सुरक्षित नहीं कर पाई। विंडीज की टीम पहली बार वनडे वर्ल्ड कप खेलती नहीं दिखेगी। वहीं, भारत बुधवार से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट के साथ ही अपने आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2023-25 चक्र की शुरुआत करेगा।
विज्ञापन
रहाणे ने कहा- टीम इंडिया की तैयारी अच्छी
रहाणे ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा- हमने अच्छी तैयारी की है। हमने अच्छा प्रैक्टिस मैच खेला। हम एक टीम के रूप में वेस्टइंडीज का सम्मान करते हैं। हम उन्हें हल्के में लेने वालों में से नहीं हैं। वेस्टइंडीज ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान घरेलू मैदान पर अच्छा प्रदर्शन किया है, खास तौर पर टेस्ट में। हम मैदान पर अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं और अपने गेमप्लान और ताकत पर निर्भर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहाणे ने यशस्वी की तारीफ की
यशस्वी जायसवाल की खासियतें
- फोटो : अमर उजाला
रहाणे ने मुंबई के युवा बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल के लिए भी खुशी व्यक्त की, जिन्हें इस सीरीज के लिए पहली बार नेशनल टीम में शामिल किया गया है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू भी कर सकते हैं। रहाणे ने कहा- मैं यशस्वी के लिए बहुत खुश हूं। उन्होंने यहां तक पहुंचने के लिए बहुत मेहनत की है। घरेलू क्रिकेट और आईपीएल में मुंबई के लिए काफी रन बनाए हैं। वह एक रोमांचक प्रतिभा हैं और जिस तरह से वह बल्लेबाजी कर रहे हैं, उन्हें देखना अच्छा लगता है। यशस्वी बल्लेबाजी करते समय खुद को जाहिर करते हैं। वह पूरी स्वतंत्रता के साथ बैटिंग करते हैं और इस बारे में ज्यादा नहीं सोचते कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल रहे हैं या उसका दबाव है।
तीसरे नंबर पर होगी नए खिलाड़ियों की नजर
यशस्वी आईपीएल 2023 में पांचवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। उन्होंने 15 मैचों में 48.07 की औसत से एक शतक और पांच अर्द्धशतक के साथ 625 रन बनाए। यशस्वी ने 15 फर्स्ट क्लास मैचों में 80.21 की औसत से 1,845 रन बनाए हैं, जिसमें नौ शतक और दो अर्द्धशतक शामिल हैं। चेतेश्वर पुजारा की अनुपस्थिति में रहाणे ने कहा कि नए खिलाड़ियों के पास तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने का मौका मौजूद है। नए खिलाड़ी इस मौके को भुनाने की कोशिश कर सकते हैं।
उपकप्तान बनकर खुश हैं रहाणे
अजिंक्य रहाणे
- फोटो : सोशल मीडिया
रहाणे ने टीम में अपनी वापसी और नए WTC 2023-25 चक्र में उपकप्तान के रूप में अपनी भूमिका पर खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा- मुझे इस भूमिका के बारे में पता है। मैं चार-पांच वर्षों तक उपकप्तान था। मैं टीम में वापस आकर और उपकप्तान बनकर सच में खुश हूं। मैं अभी भी युवा हूं। अभी भी मुझमें काफी क्रिकेट बाकी है। मेरा आईपीएल सीजन अच्छा था। मेरा घरेलू क्रिकेट सीजन भी अच्छा था। मैं फिलहाल अपने क्रिकेट का आनंद ले रहा हूं। मैं भविष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोचना चाहता। अब हर मैच महत्वपूर्ण है, चाहे वह मेरे लिए हो या टीम का हो। मैं उस पर ध्यान केंद्रित कर रहा हूं।