फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 1st T20: India beat West Indies by 6 wickets in 1st T20 in Eden Gardens Kolkata, Ravi Bishnoi Man of the Match; Venkatesh Iyer Rohit Sharma News Updates in Hindi

IND vs WI 1st T20: डेब्यू मुकाबले में ही प्लेयर ऑफ द मैच बने रवि बिश्नोई, भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया

Wed, 16 Feb 2022 11:24 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 16 Feb 2022 11:24 PM IST
सार

IND vs WI 1st T20 Highlights: भारतीय टीम की टी-20 फॉर्मेट में ये लगातार सातवीं जीत रही। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद से टीम इंडिया लगातार जीतती आ रही है।

विज्ञापन
IND vs WI 1st T20: India beat West Indies by 6 wickets in 1st T20 in Eden Gardens Kolkata, Ravi Bishnoi Man of the Match; Venkatesh Iyer Rohit Sharma News Updates in Hindi
भारतीय टीम (बीच में रवि बिश्नोई) - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को एक ही ओवर में दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन
भारतीय टीम की टी-20 फॉर्मेट में लगातार सातवीं जीत
भारतीय टीम की टी-20 फॉर्मेट में ये लगातार सातवीं जीत रही। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद से टीम इंडिया लगातार जीतती आ रही है। इस दौरान भारत ने टी-20 विश्व कप में नामीबिया, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड को हराया। इसके बाद न्यूजीलैंड को घरेलू सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 18 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 11 मैचों में और वेस्टइंडीज ने छह मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।
निकोलस पूरन ने अर्धशतकीय पारी खेली
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन बनाए थे। निकोलस पूरन ने 43 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। यह उनका छठा अर्धशतक रहा। वहीं, काइल मायर्स ने 31 रन और कप्तान पोलार्ड ने 19 गेंदों पर 24 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। ब्रैंडन किंग 4 रन, काइल मायर्स 31 रन, रोस्टन चेज 4 रन, रोवमन पॉवेल 2 रन, अकील हुसैन 10 रन बनाकर आउट हुए।

रवि बिश्नोई का पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन
भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। ये दोनों विकेट रवि ने एक ही ओवर में चटकाए। इसके अलावा हर्षल ने भी दो विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला। रोहित शर्मा ने 40 रन की तूफानी पारी खेली
लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 19 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। इस बार के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ईशान किशन 42 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोस्टन चेज ने फैबियन एलेन के हाथों कैच कराया। ईशान को मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। 


कोहली फिर से फेल हुए, पंत ने भी आठ रन बनाए
विराट कोहली 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फैबियन एलेन ने कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। विराट एक बार फिर फेल हुए। इससे पहले वनडे सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में 8, 18 और 0 का स्कोर बनाया था। इस सीरीज में भारतीय टीम की उपकप्तानी कर रहे ऋषभ पंत आठ गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए।

उन्हें शेल्डन कॉट्रेल ने शॉर्ट फाइन लेग पर ओडियन स्मिथ के हाथों कैच कराया। पंत ने एकबार फिर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। वह इससे पहले भी कई बार यह कारनामा कर चुके हैं। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंदों पर 48 रन की नाबाद साझेदारी की।  



सूर्यकुमार और वेंकटेश ने टीम इंडिया को जीत दिलाई
सूर्यकुमार18 गेंदों पर 34 रन और वेंकटेश 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे।  वेंकटेश ने 19वें ओवर में फैबियन एलेन की पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाकर जीत दिलाई। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज को दो विकेट मिले। वहीं, शेल्डन कॉट्रेल और फैबियन एलेन ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed