फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs usa: ali khan and shayan jahangir pakistan origin players in america team see career t20 world cup 2024

IND vs USA: पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ियों की धज्जियां उड़ाने को भारत तैयार, रोहित-विराट लगाएंगे क्लास, जानें

Wed, 12 Jun 2024 12:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 12 Jun 2024 12:39 PM IST
सार

भारतीय टीम का आज 'मिनी भारत' से सामना होगा। दरअसल, अमेरिका की टीम में आठ भारतीय और दो पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी शामिल हैं। आज हम पाकिस्तानी मूल के दो खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे जिनके खिलाफ भारतीय टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहेगी। 

विज्ञापन
ind vs usa: ali khan and shayan jahangir pakistan origin players in america team see career t20 world cup 2024
अली खान और शायन जहांगीर - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

भारत और अमेरिका के बीच आज टी20 विश्व कप 2024 का रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच में दोनों टीमें के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी। दोनों ही टीमों ने अपने पिछले मैचों में जीत हासिल की है और बुधवार को खेले जाने वाले मैच में दोनों सुपर-8 में एंट्री के लिए जोर लगाती दिखेंगी। 
विज्ञापन


भारतीय टीम का आज 'मिनी भारत' से सामना होगा। दरअसल, अमेरिका की टीम में आठ भारतीय और दो पाकिस्तानी मूल के खिलाड़ी शामिल हैं। आज हम पाकिस्तानी मूल के दो खिलाड़ियों की चर्चा करेंगे जिनके खिलाफ भारतीय टीम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देना चाहेगी। आइये जानते हैं...
विज्ञापन

ind vs usa: ali khan and shayan jahangir pakistan origin players in america team see career t20 world cup 2024
अली खान - फोटो : ICC/T20 World Cup
अली खान
पाकिस्तान में जन्म लेने वाले अली खान 2010 में अपने पूरे परिवार के साथ अमेरिका चले गए थे। उनके क्रिकेटिंग करियर की शुरुआत क्लब क्रिकेट से हुई थी। 2016 में उनका चयन अमेरका की टीम में हुआ, तब से वह इस टीम का हिस्सा हैं। अली खान अपनी घातक गेंदबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। उन्होंने अमेरिका के लिए 10 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11 विकेट हासिल किए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 7.95 का रहा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ब्रावो ने अली के करियर में अहम भूमिका निभाई। वो ब्रावो ही थे जिन्होंने उनकी प्रतिभा को पहचाना और कैरेबियन प्रीमियर लीग में खेलने का मौका दिया। अब अली भारत के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं। रोहित शर्मा, विराट कोहली जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ वह कैसा प्रदर्शन करते हैं, यह गौर करने वाली बात होगी। 

ind vs usa: ali khan and shayan jahangir pakistan origin players in america team see career t20 world cup 2024
शायन जहांगीर - फोटो : ICC/T20 World Cup
शायन जहांगीर
अमेरिका की टीम में पाकिस्तान मूल के दूसरे क्रिकेटर शायन जहांगीर हैं। 1994 में जन्मे शायन बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी माहिर हैं। उन्होंने 12 अक्टूबर 2014 को 2014-15 के कायद-ए-आजम ट्रॉफी में पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के लिए प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया था। जुलाई 2020 में उन्हें  कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के लिए बारबाडोस ट्राइडेंट्स टीम का हिस्सा बनाया गया। जहांगीर ने 2013 में पाकिस्तान की अंडर-19 क्रिकेट टीम के लिए सात एकदिवसीय मैच खेले। जनवरी 2021 में अमेरिकी क्रिकेट ने जहांगीर को 2021 ओमान ट्राई-नेशन सीरीज से पहले टेक्सास में प्रशिक्षण शुरू करने के लिए 44 सदस्यीय टीम में शामिल किया था। नवंबर 2022 में जहांगीर ने नामीबिया के खिलाफ अमेरिका के लिए अपना वनडे डेब्यू किया। अब तक उन्हें अमेरिका के लिए सिर्फ एक टी20 मैच खेलने का मौका मिला है। इसमें उन्होंने 18 रन बनाए हैं। माना जा रहा है कि अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल भारत के खिलाफ जहांगीर को मौका दे सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed