{"_id":"68c01a2a5edb54c9040ebde6","slug":"ind-vs-uae-t20-asia-cup-2025-live-streaming-telecast-channel-where-how-to-watch-india-vs-uae-2025-09-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs UAE Live Streaming: साढ़े सात नहीं, इतने बजे से होगा भारत-यूएई का मुकाबला; जानें कहां देख सकेंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs UAE Live Streaming: साढ़े सात नहीं, इतने बजे से होगा भारत-यूएई का मुकाबला; जानें कहां देख सकेंगे मैच
Tue, 09 Sep 2025 05:46 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 09 Sep 2025 05:46 PM IST
सार
India vs UAE (IND vs UAE) T20 Asia Cup 2025 Live Streaming, Telecast: यूएई के खिलाफ मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले अभ्यास मैच की तरह होगा। कमजोर मानी जाने वाली यह टीम भारतीय टीम प्रबंधन को इस बात का अंदाजा देगी कि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए किस संयोजन के साथ मैदान में उतरना बेहतर होगा।
विज्ञापन
भारत बनाम यूएई
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम एशिया कप में अपने अभियान की शुरुआत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ बुधवार से करेगी। भारत सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खिताब बचाने के इरादे से उतरेगा। यूएई के खिलाफ भारत का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच टी20 में अब तक सिर्फ एक बार भिड़ंत हुई है जिसमें भारतीय टीम जीत दर्ज करने में सफल रही थी। भारत एशिया कप में विजयी शुरुआत करने उतरेगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले संयोजन तलाशेगा भारत
यूएई के खिलाफ मैच 14 सितंबर को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले महत्वपूर्ण मैच से पहले अभ्यास मैच की तरह होगा। कमजोर मानी जाने वाली यह टीम भारतीय टीम प्रबंधन को इस बात का अंदाजा देगी कि टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए किस संयोजन के साथ मैदान में उतरना बेहतर होगा। यूएई के खिलाड़ियों के लिए यह सबसे बड़ा मैच होगा। जसप्रीत बुमराह का सामना करना या शुभमन गिल को गेंदबाजी करना किसी एसोसिएट देश के क्रिकेटर के जीवन में आम बात नहीं है और एशिया कप उन्हें खेल के वास्तविक माहौल से अवगत कराएगा।

सितंबर में एशिया कप खेले जाने का मतलब है कि दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच मार्च की तुलना में अधिक हरी-भरी और ताजा होगी, जिसमें अधिक उछाल होगा। यूएई के लिए यह टूर्नामेंट अपना कौशल दिखाने का एक शानदार अवसर है। मुहम्मद वसीम, राहुल चोपड़ा और सिमरनजीत सिंह जैसे खिलाड़ी अनुभवी कोच लालचंद राजपूत के मार्गदर्शन में अपनी छाप छोड़ने के लिए उत्सुक हैं।
भारत और यूएई के बीच एशिया कप मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग की जानकारी इस प्रकार है...
भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला 10 सितंबर यानी बुधवार को खेला जाएगा।
भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?
भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात आठ बजे से शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7.30 बजे होगा।
भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला कहां देख सकेंगे?
भारत और यूएई के बीच एशिया कप 2025 मुकाबले के प्रसारण अधिकार सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव एप पर होगी। आप amarujala.com पर इस मैच की लाइव कवरेज देख सकते हैं।