{"_id":"60f410a18ebc3e6d8d5dff6a","slug":"ind-vs-sl-sanju-samson-misses-his-odi-debut-due-to-injury-ishan-gets-a-chance","type":"story","status":"publish","title_hn":"SL vs IND: वनडे डेब्यू से चूके संजू सैमसन, इस वजह से पहले मैच में नहीं मिला मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs IND: वनडे डेब्यू से चूके संजू सैमसन, इस वजह से पहले मैच में नहीं मिला मौका
Sun, 18 Jul 2021 04:59 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 18 Jul 2021 04:59 PM IST
सार
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अभ्यास सत्र के दौरान घुटने की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रविवार को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाए।
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे श्रृंखला शुरू हो चुकी है। कोलंबो में दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने मैच में दो खिलाड़ियों सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को डेब्यू का मौका दिया। इससे पहले ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि इस मैच में संजू सैमसन को वनडे डेब्यू करने का मौका मिल सकता है, लेकिन उनके चोटिल होने की वजह से ऐसा नहीं हो पाया।
विज्ञापन
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन अभ्यास सत्र के दौरान घुटने की मांसपेशियों में खिंचाव के कारण रविवार को पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में नहीं खेल पाए। इशान किशन ने इस तरह से वनडे पदार्पण किया। चिकित्सीय टीम सैमसन की चोट पर निगरानी रखे हुए है।
विज्ञापन
भारतीय क्रिकेट बोर्ड की मीडिया टीम ने कहा, ‘संजू सैमसन के घुटने की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है इसलिए वह इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। चिकित्सीय टीम इस समय उनकी प्रगति पर नजर रखे है।’
विज्ञापन