फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Rohit Sharma breaks Shoaib Malik record becomes player to play most matches in T20i

IND vs SL: रोहित शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने, शोएब मलिक का तोड़ा रिकॉर्ड

Sun, 27 Feb 2022 06:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 27 Feb 2022 06:40 PM IST
सार

भारतीय टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार (27 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में उतरकर इतिहास रच दिया। धर्मशाला में रोहित का यह 125वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। वे दुनिया में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन
IND vs SL Rohit Sharma breaks Shoaib Malik record becomes player to play most matches in T20i
रोहित शर्मा और शोएब मलिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के नए कप्तान रोहित शर्मा ने रविवार (27 फरवरी) को श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच में उतरकर इतिहास रच दिया। धर्मशाला में रोहित का यह 125वां अंतरराष्ट्रीय मैच है। वे दुनिया में सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में पाकिस्तान के दिग्गज खिलाड़ी शोएब मलिक का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मलिक के नाम 124 टी20 मैच हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा टी20 मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष तीन में दो पाकिस्तानी हैं। मलिक के बाद तीसरे क्रम पर उनके साथी खिलाड़ी मोहम्मद हफीज हैं। हफीज ने 119 मुकाबलों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व किया है। उनके बाद इंग्लैंड के इयॉन मॉर्गन और बांग्लादेश के महमूदुल्लाह हैं। मॉर्गन ने 115 मैच और महमूदुल्लाह ने 113 मैच खेले हैं। भारतीयों की बात करें तो रोहित के बाद पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नंबर आता है। धोनी ने 98 मैच खेले हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा टी20 खेलने वाले भारतीय
खिलाड़ी मैच
रोहित शर्मा 125
महेंद्र सिंह धोनी 98
विराट कोहली 97
सुरेश रैना 78
शिखर धवन 68

रोहित शर्मा धर्मशाला में तीसरे मैच में टॉस हार गए। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। रोहित ने मैच से पहले कहा- हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। एक टीम के रूप में बेहतर होने के लिए हम चुनौती चाहते हैं। ईशान किशन इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वे कल रात को ठीक नहीं महसूस कर रहे थे। जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, भुवनेश्वर कुमार और युजवेंद्र चहल को आराम दिया गया है। देश का प्रतिनिधित्व 125वीं बार करने पर अच्छा लग रहा है। आगे कई और सालों तक खेलना चाहता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर हैं। पिछले चार महीने रोहित के लिए शानदार रहे हैं। विराट कोहली के हटने के बाद उन्हें पहले टी20 का कप्तान बनाया गया। इसके बाद कोहली को बर्खास्त कर रोहित को वनडे की भी कप्तानी सौंपी गई। विराट ने दक्षिण अफ्रीका में टेस्ट सीरीज में मिली हार के बाद टेस्ट की कप्तानी से हटने का फैसला किया था। फिर रोहित को टेस्ट का भी कप्तान बना दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed