{"_id":"6223a5c90e2d594fe3031565","slug":"ind-vs-sl-not-only-ravindra-jadeja-sachin-tendulkar-and-graeme-hick-also-missed-big-innings-due-to-captain-decision","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: रवींद्र जडेजा पहले नहीं, कप्तान के फैसले के कारण पहले भी दो खिलाड़ी बड़ी पारी से चूके थे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: रवींद्र जडेजा पहले नहीं, कप्तान के फैसले के कारण पहले भी दो खिलाड़ी बड़ी पारी से चूके थे
Sat, 05 Mar 2022 11:32 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Sat, 05 Mar 2022 11:32 PM IST
सार
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने शानदार 175 रन बनाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। वे कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के फैसले के कारण दोहरे शतक से चूक गए।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा और रोहित शर्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में रवींद्र जडेजा ने शानदार 175 रन बनाए। उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दूसरा शतक लगाया। हालांकि, वे कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ के फैसले के कारण दोहरे शतक से चूक गए। रोहित द्वारा पारी घोषित किए जाने के कारण जडेजा अपने करियर का पहला दोहरा शतक नहीं लगा सके।
रोहित ने आठ विकेट पर 574 रन के स्कोर पर भारत की पारी को घोषित किया था। जडेजा उस दौरान मोहम्मद शमी के साथ बल्लेबाजी कर रहे थे। दोनों ने नौवें विकेट के लिए नाबाद 103 रनों की साझेदारी पूरी कर ली थी। ऐसा लग रहा था कि जडेजा तेजी से रन बनाकर दोहरा शतक लगा लेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोहित और द्रविड़ के इस फैसले पर उनकी आलोचना भी हुई।
सचिन तेंदुलकर: जडेजा से पहले भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के साथ ऐसा हो चुका है। तेंदुलकर 29 मार्च 2004 को पाकिस्तान के खिलाफ मुल्तान में खेल रहे थे। तब उन्होंने 194 रन बना लिए थे। वे दोहरा शतक लगाने वाले थे। उससे पहले तत्कालीन कप्तान राहुल द्रविड़ ने पारी घोषित कर दी थी। इस पर द्रविड़ की काफी आलोचना हुई थी। कहा जाता है कि सचिन ने लंबे समय तक उनसे बात भी नहीं की थी।

राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर
- फोटो : सोशल मीडिया
ग्रीम हिक: इंग्लैंड के बेहतरीन बल्लेबाजों में एक ग्रीम हिक को अजीबोगरीब फैसले का शिकार होना पड़ा था। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच एक जनवरी 1995 से एशेज सीरीज का तीसरा टेस्ट सिडनी में खेला जा रहा था। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 309 रन बनाए थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने पहली पारी में 116 रन बनाए थे। इंग्लैंड को 193 रनों की बढ़त मिली थी। उसने दूसरी पारी में दो विकेट पर 255 रन बना लिए थे। कप्तान माइकल आथर्टन 67 रन बनाने के बाद आउट हो चुके थे। ग्राहम गूच ने 29 रन बनाए थे। उस समय ग्रीम हिक 98 और ग्राहम थोर्पे 47 रन बनाकर खेल रहे थे।
ग्रीम हिक
- फोटो : सोशल मीडिया
कप्तान माइकल आथर्टन ऑस्ट्रेलिया को जल्द से जल्द बल्लेबाजी के लिए बुलाना चाह रहे थे, लेकिन ग्रीम हिक धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। यहां तक कि एक समय इंग्लैंड ने 80 मिनट में सिर्फ 36 रन ही बनाए थे। इससे नाराज होकर अथर्टन ने पारी घोषित कर दी। हिक 98 रन पर नाबाद रह गए। यह मैच ड्रॉ हो गया। मुकाबले के बाद लंबे समय तक हिक ने अथर्टन से बात नहीं की।