{"_id":"5982c6e14f1c1bf2358b4771","slug":"ind-vs-sl-kl-rahul-equal-with-dravid-and-vishwnath-by-making-another-50","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SLvIND: राहुल की फिफ्टी बन गई स्पेशल, रिकॉर्ड बुक में छाए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SLvIND: राहुल की फिफ्टी बन गई स्पेशल, रिकॉर्ड बुक में छाए
presented by शरद मिश्र
Updated Thu, 03 Aug 2017 07:31 PM IST
विज्ञापन
केएल राहुल
- फोटो : डेक्कन क्रोनिकल
कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दूसरे टेस्ट के दौरान केएल राहुल ने अर्धशतक पूरा कर लिया। टेस्ट कैरियर में यह उनका लगातार छठां अर्धशतक है। ऐसा करते हुए उन्होंने गुडप्पा विश्वनाथ और राहुल द्रविड़ की बराबरी कर ली। केएल राहुल पिछले टेस्ट में वायरल होने की वजह से नहीं खेल सके थे। कप्तान विराट कोहली ने उनकी जगह अभिनव मुकुंद को खिलाया था। लेकिन फिट होने के बाद राहुल ने वापसी की और बेहतर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक बनाया।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरिज में उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करते हुए लगातार पांच पारियों में 90, 51, 67, 60, 51 रन बनाए थे। पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने राहुल की तारीफ करते हुए कहा कि राहुल और विराट कोहली ही वर्तमान में टीम इंडिया के ऐसे बल्लेबाज है जो फ्रंटफुट और बैकफुट पर बराबर स्ट्राइक करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल के पास तकनीक के साथ स्ट्रोक खेलने की भी क्षमता है।

Trending Videos
राहुल 57 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए
केएल राहुल
- फोटो : The indian express
कर्नाटक के बल्लेबाज केएल राहुल जब अपनी पारी के दौरान 48 रन के निजी स्कोर पर थे तक स्टंपिंग की एक नजदीकी अपील से वह बचे। उसके बाद उन्होंने चौके के साथ अर्धशतक पूरा किया और अपने ऊपर से तुरंत दबाव हटाया। विराट की तरह तकनीक के साथ आक्रामक बैटिंग करने वाले राहुल हालांकि बाद में 57 रन के निजी स्कोर पर रन आउट हो गए।
विज्ञापन
विराट कोहली को राहुल पर हमेशा विश्वास रहा
केएल राहुल
- फोटो : cricketcountry.com
विराट कोहली को राहुल पर हमेशा विश्वास रहा है। राहुल आईपीएल में भी विराट की टीम से ही खेलते हैं। आईपीएल में विराट के साथ ने राहुल की बल्लेबाजी को निखारने में मुख्य भूमिका निभाई है। विराट ने फिट होने के बाद तुरंत राहुल पर भरोसा जताया और बदले में राहुल अपने कप्तान के विश्वास पर खरे उतरे।