फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: india breaks england record to get 41 th time 400 plus score in test

IND vs SL: दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने यह कारनामा कर अंग्रेजों का रिकॉर्ड तोड़ा 

Fri, 04 Aug 2017 08:06 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 04 Aug 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
 IND vs SL: india breaks england record to get 41 th time 400 plus score in test
टीम इंडिया - फोटो : Social Media
टीम इंडिया श्रीलंका के साथ टेस्ट सीरिज में हर दिन अच्छी बल्लेबाजी कर रही है। पहले टेस्ट में पहली पारी में 600 रन बनाने के बाद कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में भी शुक्रवार को टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित की है। ऐसा करते हुए उसके नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
विज्ञापन


टीम इंडिया दुनिया की ऐसी टीम हो गई है, जिसने पिछले एक दशक में 41 वीं बार टेस्ट क्रिकेट में 400 रनों का आंकड़ा पार किया है। इससे पहले इस दशक में इंग्लैंड की टीम ने टेस्ट में 40 बार 400 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने पिछले एक दशक में गजब की बल्लेबाजी की है। उनके पांच सर्वश्रेष्ठ टेस्ट स्कोर में से चार स्कोर तो पिछले एक दशक में ही बने हैं। 
विज्ञापन

 

टीम इं‌डिया ने 513 टेस्ट खेले हैं, इनमें से 140 में उसे जीत मिली है

 IND vs SL: india breaks england record to get 41 th time 400 plus score in test
विराट कोहली - फोटो : Cricinfo
कोलंबों के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट से पहले टीम इं‌डिया ने 513 टेस्ट खेले हैं। इनमें से 140 में उसे जीत तथा 158 में हार का सामना करना पड़ा। 214 मैच बराबरी पर छूटे हैं। टीम इंडिया का जीत का प्रतिशत 27.29 है। टीम इंडिया ने दिसंबर 2016 के बाद 6 बार 600 या उससे अधिक रन बनाए हैं। इसके अलावा टीम इंडिया ने जुलाई 2016 के बाद 9 बार 500 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। टीम इंडिया के अलावा न्यूजीलैंड ने तीन बार 500 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। 

सात विकेट पर 759 रन टीम इंडिया का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है

 IND vs SL: india breaks england record to get 41 th time 400 plus score in test
पुजारा और साहा - फोटो : ESPN
टीम इं‌डिया ने चेन्नई में इंग्लैंड के खिलाफ दिसंबर 2016 में सात विकेट खोकर 759 रन बनाए थे। यह टीम इंडिया का सर्वोच्च टेस्ट स्कोर है। 
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में दिसंबर 2009 में टीम नंबर वन बनी थीं

 IND vs SL: india breaks england record to get 41 th time 400 plus score in test
महेंद्र सिंह धोनी और ऋषभ पंत - फोटो : BCCI
श्रीलंका के खिलाफ टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में दिसंबर 2009 में 9 ‌‌विकेट खोकर 726 रन बनाए थे। इस टेस्ट में जीत के साथ ही टीम इंडिया टेस्ट में नंबर 1 टीम बनी थी। 

टीम इंडिया ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 707 रन बनाए थे

 IND vs SL: india breaks england record to get 41 th time 400 plus score in test
पुजारा और रहाणे - फोटो : डेक्कन क्रोनिकल
जुलाई 2010 में टीम इंडिया ने कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ 707 रन बनाए थे। टीम इंडिया का यह तीसरा सर्वाधिक स्कोर है। 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 705 रन बनाए थे

 IND vs SL: india breaks england record to get 41 th time 400 plus score in test
सचिन तेंदुलकर - फोटो : ..
सिडनी में जनवरी 2004 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया ने 7 विकेट खोकर 705 रन बनाए थे। टीम इंडिया का यह चौथा सर्वाधिक टेस्ट स्कोर है। 

बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने हैदराबाद में 6 ‌विकेट खोकर 687 रन बनाए थे

 IND vs SL: india breaks england record to get 41 th time 400 plus score in test
विराट कोहली औऱ सुनील गावस्कर - फोटो : ESPN
फरवरी 2017 में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया ने हैदराबाद में 6 ‌विकेट खोकर 687 रन बनाए थे। टीम इंडिया का यह पांचवां सर्वाधिक टेस्ट स्कोर है।  
 

आक्रामक कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया लगातार जीत का परचम लहरा रही है

 IND vs SL: india breaks england record to get 41 th time 400 plus score in test
आर अश्विन - फोटो : PTI
महेंद्र सिंह धोनी की कुशल कप्तानी में टीम इंडिया ने दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम बनने का गौरव हासिल किया था। इसके बाद आक्रामक विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया लगातार जीत का परचम लहरा रही है। विराट भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान के रूप में उभरते जा रहे हैं। उनके नाम आए दिन कोई न कोई रिकॉर्ड दर्ज हो जाता है। इसी तरह उनकी टीम इंडिया भी हर दिन नया रिकॉर्ड बनाते जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed