फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL fan fight in Stadium other spectators tried to make them calm video viral

Video: एशिया कप मैच में भिड़े भारत-श्रीलंका के दर्शक; जमकर चले लात-घूंसे, दोनों को अलग करने में छूटे पसीने

Wed, 13 Sep 2023 06:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 13 Sep 2023 06:38 PM IST
सार

वीडियो में श्रीलंकाई जर्सी पहने एक फैन को दूसरे फैन पर हमला करते हुए देखा जा सकता है। वहीं, एक महिला पुलिसकर्मी मामले को शांत कराने की कोशिश करती है। अन्य दर्शक दोनों फैंस को अलग कर मामला शांत करते हैं। 
 

विज्ञापन
IND vs SL fan fight in Stadium other spectators tried to make them calm video viral
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया गया कि मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप सुपर 4 मैच खत्म होने के कुछ मिनट बाद कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम के स्टैंड में फैंस आपस में भिड़ गए। 33 सेकंड लंबे वीडियो में दो फैंस को दिखाया गया है, एक ने श्रीलंका की जर्सी पहनी हुई है और दूसरा सामान्य कपड़ो में है। ये दोनों मारपीट कर रहे हैं, जबकि अन्य फैंस दोनों को अलग करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


वीडियो की शुरुआत में एक महिला, जो पुलिस की वर्दी पहने हुए प्रतीत होती है, कुछ लोगों के साथ बातचीत करती हुई दिखाई देती है। कुछ सेकंड बाद श्रीलंकाई जर्सी पहने एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति पर हमला करता हुआ दिखाई देता है। वीडियो खत्म होने से पहले वहां मौजूद बाकी लोग किसी तरह दोनों को अलग करते हैं।
विज्ञापन


यह स्पष्ट नहीं है कि विवाद किस वजह से शुरू हुआ या घटना का सही समय क्या था, लेकिन खाली सीटों को देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह मैच खत्म के बाद हुआ था। जब भारत और श्रीलंका के खिलाड़ी खेल रहे थे तो स्टेडियम ज्यादातर भरा हुआ था। किसी भी आधिकारिक सूत्र से वीडियो की पुष्टि नहीं हो पाई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मैच में क्या हुआ?
इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.1 ओवर में 213 रन बनाए। इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम 41.3 ओवर में 172 रन पर सिमट गई। इसके साथ ही भारत ने यह मैच 41 रन से अपने नाम किया और टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली। भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन कप्तान रोहित शर्मा ने बनाए। राहुल ने 39 और किशन ने 33 रन का योगदान दिया। श्रीलंका के लिए दुनिथ वेलालगे ने पांच और चरिथ असालंका ने चार विकेट लिए। श्रीलंकाई पारी में दुनिथ वेलालगे ने सर्वाधिक 42* रन बनाए। धनंजय डे सिल्वा ने 41 रन का योगदान दिया। भारत के लिए कुलदीप यादव ने चार विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और रवींद्र जडेजा ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed