फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Dream11 Prediction Asia Cup Final India vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players

IND vs SL Playing 11: कोहली-बुमराह और हार्दिक की वापसी तय, शार्दुल खेलेंगे या सुंदर? जानें संभावित प्लेइंग-11

Sun, 17 Sep 2023 09:18 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: रोहित राज Updated Sun, 17 Sep 2023 09:18 AM IST
सार

India vs Sri Lanka Asia Cup 2023 Final Playing 11 Prediction: दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उपकप्तान हार्दिक पांड्या को पिछले मैच में आराम दिया गया था। इन तीनों की वापसी तय है। अब देखना है कि शुरुआती दो मैचों के बाद टीम से बाहर हुए श्रेयस अय्यर वापसी कर पाते या नहीं।

विज्ञापन
IND vs SL Dream11 Prediction Asia Cup Final India vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players
भारत बनाम श्रीलंका फाइनल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच एशिया कप का फाइनल रविवार (17 सितंबर) को खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में यह मुकाबला खेला जाएगा। टीम इंडिया को अपने पिछले मैच में बांग्लादेश के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने सुपर-4 मुकाबले में हारने वाली टीम में कई बदलाव करना चाहेगी। श्रीलंका के खिलाफ अनुभवी खिलाड़ियों की वापसी तय है।
विज्ञापन


दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली, स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और उपकप्तान हार्दिक पांड्या को पिछले मैच में आराम दिया गया था। इन तीनों की वापसी तय है। अब देखना है कि शुरुआती दो मैचों के बाद टीम से बाहर हुए श्रेयस अय्यर वापसी कर पाते या नहीं। अय्यर चोट के कारण सुपर-4 में एक भी मैच नहीं खेल सके। फाइनल में भी उनका खेलना तय नहीं माना जा रहा है।
विज्ञापन

IND vs SL Dream11 Prediction Asia Cup Final India vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
तिलक वर्मा और सूर्यकुमार का बाहर होना तय
विराट कोहली को आराम देकर भारत ने तिलक वर्मा को आजमाया लेकिन यह युवा खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। उनके अलावा सूर्यकुमार यादव का वनडे फॉर्मेट में निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। ऐसे में भारत अक्षर पटेल को छोड़कर सुपर-4 में पाकिस्तान और श्रीलंका से जीतने वाली प्लेइंग-11 को फाइनल में उतारेगा। अक्षर पटेल को पिछले मैच में कलाई में चोट लग गई थी। भारतीय क्रिकेट टीम ने कवर के तौर पर वॉशिंगटन सुंदर को बुलाया है। अब सुंदर खेलेंगे या नहीं यह पूरी तरह से पिच पर निर्भर करेगा।

IND vs SL Dream11 Prediction Asia Cup Final India vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players
वॉशिंगटन सुंदर - फोटो : Cricbuzz
शार्दुल की जगह खेल सकते हैं सुंदर
गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज दोनों प्लेइंग इलेवन में आएंगे। कुलदीप यादव की भी वापसी होगी। ऐसे में मोहम्मद शमी और प्रसिद्ध कृष्णा का बाहर जाना तय है। कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान रोहित शर्मा के सामने यह बड़ी चुनौती रहेगी कि वॉशिंगटन सुंदर को टीम में लाए या शार्दुल ठाकुर को बरकरार रखे। प्रेमदासा स्टेडियम में स्पिन गेंदबाजों को काफी मदद मिलती है। शार्दुल की तुलना में सुंदर अच्छी बल्लेबाजी कर लेते हैं। ऐसे में उनका पलड़ा भारी लग रहा।
विज्ञापन

IND vs SL Dream11 Prediction Asia Cup Final India vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
2010 के बाद दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने
भारत और श्रीलंका की टीम एशिया कप के फाइनल में 13 साल बाद आमने-सामने होंगी। दोनों के बीच पिछली बार फाइनल मैच 2010 में खेला गया था। तब टीम इंडिया ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में श्रीलंका को 81 रन से हराकर खिताब पर कब्जा किया था। एशिया कप के इतिहास में दोनों टीमों के बीच यह आठवां फाइनल होगा। भारत ने चार बार फाइनल जीतने में सफल रहा। वहीं, लंकाई टीम ने तीन बार खिताब अपने नाम किया।

IND vs SL Dream11 Prediction Asia Cup Final India vs Sri Lanka Playing XI Captain Vice-Captain and Players
भारत बनाम श्रीलंका - फोटो : सोशल मीडिया
हेड टू हेड रिकॉर्ड
भारत और श्रीलंका की टीमें वनडे में अब तक 166 बार आमने-सामने हो चुकी हैं। इस दौरान भारत का पलड़ा भारी रहा है। उसने 97 मैच जीते हैं। वहीं, श्रीलंका को 57 मुकाबलों में जीत मिली है। 11 मैचों में नतीजा सामने नहीं आया है। एक मैच टाई रहा है।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत:
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ईशान किशन, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, वॉशिंगटन सुंदर/शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज।

श्रीलंका: पथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चरिथ असलांका, धनंजय डिसिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), दुनिथ वेलालगे, प्रमोद मदुशन/दुशान हेमंथा, कसुन राजिथा, मथीशा पथिराना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed