फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Asia Cup 2023 Final: Big blow to Sri Lanka before final against India, Maheesh Theekshana injured

IND vs SL Final: भारत के खिलाफ फाइनल से पहले श्रीलंका को बड़ा झटका, यह मिस्ट्री स्पिनर चोटिल, खेलना मुश्किल

Sat, 16 Sep 2023 08:38 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 16 Sep 2023 08:38 AM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में श्रीलंका की गेंदबाजी के दौरान तीक्ष्णा को कई बार लंगड़ा कर चलते और मैदान के बाहर जाते देखा गया। उन्होंने चोट के बावजूद 42 ओवर के मैच में अपने नौ ओवर के स्पैल को पूरा किया।

विज्ञापन
IND vs SL Asia Cup 2023 Final: Big blow to Sri Lanka before final against India,  Maheesh Theekshana injured
महीश तीक्ष्णा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

श्रीलंका के स्पिनर महीश तीक्ष्णा का मांसपेशियों में खिंचाव के कारण भारत के खिलाफ एशिया कप फाइनल में खेलना संदिग्ध है। तीक्ष्णा की चोट की गंभीरता का पता स्कैन के बाद चलेगा। पाकिस्तान के खिलाफ गुरुवार को श्रीलंका की दो विकेट की जीत के दौरान फील्डिंग करते समय तीक्षणा के दाएं हैमस्ट्रिंग (पैर की मांसपेशियों) में खिंचाव आ गया।
विज्ञापन

श्रीलंका क्रिकेट ने गुरुवार को ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘महेश तीक्ष्णा की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है। खिलाड़ी की स्थिति का पूरी तरह से आकलन करने के लिए उसका स्कैन किया जाएगा।’

Asia Cup 2023 : Injury update on Maheesh Theekshana - NewsWire
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मैच में श्रीलंका की गेंदबाजी के दौरान तीक्ष्णा को कई बार लंगड़ा कर चलते और मैदान के बाहर जाते देखा गया। उन्होंने चोट के बावजूद 42 ओवर के मैच में अपने नौ ओवर के स्पैल को पूरा किया। वह पाकिस्तान की पारी के दौरान 39वें ओवर में टीम के अन्य सदस्यों की मदद से मैदान के बाहर गए।
विज्ञापन

तीक्ष्णा की चोट ने श्रीलंका की मुश्किलें बढ़ा दी हैं क्योंकि पहले से ही वानिंदु हसरंगा, दुश्मंथा, लाहिरू मदुशंका और लाहिरू कुमारा जैसे अहम खिलाड़ी चोट के कारण टीम से बाहर हैं। श्रीलंकाई टीम रविवार को फाइनल में भारत से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed