{"_id":"63b7a1145a961c55c86ce92c","slug":"ind-vs-sl-2nd-t20-axar-patel-left-behind-jadeja-karthik-and-dhoni-made-highest-score-at-number-7-for-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: अक्षर ने जडेजा-कार्तिक और धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ा, सातवें नंबर पर बैटिंग कर बनाया रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: अक्षर ने जडेजा-कार्तिक और धोनी को इस मामले में पीछे छोड़ा, सातवें नंबर पर बैटिंग कर बनाया रिकॉर्ड
Fri, 06 Jan 2023 09:48 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 06 Jan 2023 09:48 AM IST
सार
INDIA vs SRI LANKA 2nd T20: ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया यह मैच आसानी से गंवा देगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और भारत ने श्रीलंका को कड़ी टक्कर दी। सूर्यकुमार यादव ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ मिलकर टीम इंडिया को अच्छी स्थिति में पहुंचाया, लेकिन जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन
खेल जगत की रोचक खबर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका ने दूसरे टी20 में भारत को 16 रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर कर दिया है। इस मुकाबले में श्रीलंका ने भारत के सामने 207 रन का विशाल लक्ष्य रखा था। जवाब में टीम इंडिया ने 57 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। ईशान किशन, शुभमन गिल, राहुल त्रिपाठी, हार्दिक पांड्या और दीपक हुड्डा पवेलियन लौट चुके थे।
विज्ञापन
भारत ने श्रीलंका को कड़ी टक्कर दी
ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया यह मैच आसानी से गंवा देगी। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और भारत ने श्रीलंका को कड़ी टक्कर दी। सूर्यकुमार यादव ने ऑलराउंडर अक्षर पटेल के साथ मिलकर टीम इंडिया को अच्छी स्थिति में पहुंचाया। अक्षर जब मैदान में उतरे तो उन्होंने सोच लिया था कि मैच को जिता कर ही वापस जाएंगे। इसका अंदाजा उनकी आक्रामक बल्लेबाजी से लग गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
चौथा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा
मैदान पर आते ही अक्षर ने चौके-छक्कों की बारिश कर दी। उन्होंने केवल 20 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। अक्षर टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए संयुक्त रूप से चौथे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड युवराज सिंह के नाम है। उन्होंने 2007 में डरबन में इंग्लैंड के खिलाफ 12 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था।
अक्षर ने 65 रन की तूफानी पारी खेली
जब तक सूर्यकुमार और अक्षर क्रीज पर थे, तो लग रहा था कि टीम इंडिया यह मैच निकाल ले जाएगी। हालांकि, 16वें ओवर में सूर्यकुमार आउट हुए और छठे विकेट के लिए 91 रन की साझेदारी टूट गई। सूर्या ने भी 36 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के जड़े। सूर्या के आउट होते ही भारतीय पारी भी लुढ़क गई। अक्षर 31 गेंदों में तीन चौके और छह छक्के की मदद से 65 रन की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए।
सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे बड़ी पारी
अक्षर की यह पारी टी20 में सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए भारत के लिए सबसे बड़ी पारी है। इससे पहले यह रिकॉर्ड रवींद्र जडेजा के नाम था। उन्होंने नाबाद 44 रन बनाए थे। वहीं, नाबाद 41 रन के साथ दिनेश कार्तिक तीसरे और 38 रन के साथ पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी चौथे नंबर पर हैं। यानी अक्षर ने अपनी इस पारी से जडेजा, कार्तिक और धोनी तीनों को पीछे छोड़ दिया।
भारत ने 16 रन से गंवाया मैच
हालांकि, वह टीम इंडिया को जीत नहीं दिला सके। भारतीय टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 190 रन ही बना सकी। भारत ने यह मैच 16 रन से गंवा दिया। अक्षर और सूर्यकुमार के अलावा सिर्फ शिवम मावी ही दहाई का आंकड़ा छू सके। मावी ने 15 गेंदों में 26 रन की पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के लगाए। अब तीसरा और निर्णायक मुकाबला शनिवार को खेला जाएगा।