{"_id":"63b59ee901942455052baa58","slug":"ind-vs-sl-2nd-t20-2023-live-streaming-telecast-channel-where-how-to-watch-india-vs-sri-lanka-t20i-match-online","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL T20 Live Streaming: पुणे में तीन साल बाद टी20 खेलेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देख पाएंगे मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL T20 Live Streaming: पुणे में तीन साल बाद टी20 खेलेगा भारत, जानें फ्री में कैसे देख पाएंगे मैच
Wed, 04 Jan 2023 09:14 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 04 Jan 2023 09:14 PM IST
सार
India vs Sri Lanka (IND vs SL) 2nd t20 Live Streaming, Telecast: भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला दो रन से अपने नाम किया था। वह सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत लेती है तो वह सीरीज को जीत लेगी। उसे 2-0 की अजेय बढ़त मिल जाएगी।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका लाइव स्ट्रीमिंग
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार (पांच जनवरी) को खेला जाएगा। दोनों टीमें पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। भारत ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में पहला मुकाबला दो रन से अपने नाम किया था। वह सीरीज में फिलहाल 1-0 से आगे है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीत लेती है तो वह सीरीज को जीत लेगी। उसे 2-0 की अजेय बढ़त मिल जाएगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम तीन साल बाद पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेलेगी। टीम इंडिया पहली बार यहां 2012 में इंग्लैंड में खेली थी। तब उसे पांच विकेट से जीत मिली थी। उसके बाद 2016 में भारत को श्रीलंका के खिलाफ पांच विकेट से हार मिली थी। वहीं, जनवरी 2020 में टीम इंडिया ने लंकाई टीम को 78 रन से हराकर हिसाब बराबर कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...
कब है भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच में पांच जनवरी यानी गुरुवार से खेला जाएगा।
कब है भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच में पांच जनवरी यानी गुरुवार से खेला जाएगा।
कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब शुरू होगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा।
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। टॉस 6:30 बजे होगा।
कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
भारत बनाम श्रीलंका टी20 और वनडे सीरीज के प्रसारण का अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) के पास है। आप स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनल पर हिंदी और इंग्लिश के अलावा देश की अन्य भाषाओं में कमेंट्री के साथ यह मैच देख सकते हैं।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार (Hotstar) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
डीडी स्पोर्ट्स पर आप लाइव मैच देख सकते हैं। डीडी स्पोर्ट्स केवल डीडी फ्री डिश पर ही लाइव दिखा रहा है। Airtel, TATA Play, Dish TV और Videocon d2h जैसे केबल या डीटीएच प्लेटफॉर्म पर डीडी स्पोर्ट्स को आप फ्री में नहीं देख पाएंगे।

टी20 सीरीज के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं:
भारत: हार्दिक पांड्या (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम मावी, ईशान किशन, संजू सैमसन, युजवेंद्र चहल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, मुकेश कुमार।
श्रीलंका: दसुन शनाका (कप्तान), पथुम निसंका, अविष्का फर्नांडो, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, चामिका करुणारत्ने, सादीरा समरविक्रमा, कुसल मेंडिस, भानुका राजपक्षे, एशेन बंडारा, महीश तीक्षणा, दिलशान मदुशंका, कसुन राजिथा, दुनिथ वेल्लालेज, प्रमोद मदुशन, लाहिरू कुमारा, नुवान तुषारा।