फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 1st test BCCI allows spectators to watch Virat Kohli's 100th Test 50 percent fans will be able to go to the Mohali stadium

IND vs SL: विराट कोहली के 100वें टेस्ट को मोहाली स्टेडियम में देख सकेंगे दर्शक, बीसीसीआई ने पहले किया था मना

Tue, 01 Mar 2022 08:03 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Tue, 01 Mar 2022 08:03 PM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के बाद अब टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। चार मार्च से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
IND vs SL 1st test BCCI allows spectators to watch Virat Kohli's 100th Test 50 percent fans will be able to go to the Mohali stadium
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज के बाद अब टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। चार मार्च से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा। यह टेस्ट टीम इंडिया के लिए खास है, क्योंकि पूर्व कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के सबसे बड़े फॉर्मेट में 100वीं बार देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। बीसीसीआई ने विराट के 100वें टेस्ट को यादगार बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया है। उसने मैच से तीन दिन पहले दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दे दी है।
विज्ञापन


मोहाली स्टेडियम में 50 फीसदी दर्शक मैच देखने के लिए जा सकते हैं। इससे पहले बीसीसीआई ने यह तय किया था मोहाली के आसपास लगातार आ रहे कोरोना के मामलों के कारण दर्शकों को स्टेडियम में नहीं जाने दिया जाएगा। वहीं, बेंगलुरु में दूसरे टेस्ट के लिए कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति दी है। यह मैच 12 मार्च से बेंगलुरु के एन चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह एक डे-नाइट मैच भी होगा।
विज्ञापन


इससे पहले मैच से तीन दिन पूर्व भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान जसप्रीत बुमराह ने दर्शकों को अनुमति नहीं मिलने पर निराशा जाहिर की थी। बुमराह ने कहा था- हम फिलहाल सिर्फ उस चीज पर ध्यान दे रहे हैं जो हमारे नियंत्रण में है। अगर दर्शक आते तो हमारा हौसला बढ़ता, लेकिन ऐसे नियम हम तय नहीं करते।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोहली अपने 100वें टेस्ट मैच को यादगार बनाना चाहेंगे। उन्होंने दो साल से ज्यादा समय से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक नहीं लगाया है। कोहली का पिछला सतक 22 नवंबर 2019 को आया था। तब उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए डे-नाइट टेस्ट में 136 रन बनाए थे। उसके बाद कोहली के बल्ले से सिर्फ छह अर्धशतक निकले हैं। इस मैच में कोहली से प्रशंसकों को बड़ी पारी की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed