फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 1st T20: Sanju Samson's bat did not work, left important catch, reaction of captain Hardik Pandya

IND vs SL T20: नहीं चला संजू सैमसन का बल्ला, छोड़ा महत्वपूर्ण कैच, ऐसा था कप्तान हार्दिक पांड्या का रिएक्शन

Wed, 04 Jan 2023 04:03 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 04 Jan 2023 04:03 PM IST
सार

फील्डिंग के दौरान भी सैमसन ने एक कैच ड्रॉप किया, जिसकी वजह से वह अब ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। इससे पहले जब तक सैमसन को टीम में नहीं लिया जाता था तो फैंस सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे थे।

विज्ञापन
IND vs SL 1st T20: Sanju Samson's bat did not work, left important catch, reaction of captain Hardik Pandya
संजू सैमसन को कैच छोड़ने पर देखते हार्दिक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 मुंबई में खेला गया। टीम इंडिया ने इस मैच में दो रन से जीत हासिल की। टॉस जीतकर श्रीलंका ने पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 162 रन बनाए थे। संजू सैमसन को इस मैच में मौका मिला, लेकिन वह फेल रहे और सिर्फ पांच रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन


इसके अलावा फील्डिंग के दौरान भी सैमसन ने एक कैच ड्रॉप किया, जिसकी वजह से वह अब ट्रोल्स के निशाने पर आ गए हैं। इससे पहले जब तक सैमसन को टीम में नहीं लिया जाता था तो फैंस सोशल मीडिया पर उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे थे, लेकिन एक मैच में विफल होने पर ही वह अब सोशल मीडिया पर ट्रोल्स के हत्थे चढ़ गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने लिखा कि संजू को जब मौका मिलता है तो वह उसे नहीं भुना पते, वहीं कुछ ने लिखा की एक मौका न भुना पाने का मतलब ये नहीं होता की आप टैलेंट पर ही शक करने लगें। सैमसन बड़े शॉट के चक्कर में थर्ड मैन पर दिलशान मदुशंका को कैच दे बैठे। वहीं, श्रीलंकाई पारी के दौरान हार्दिक पांड्या की गेंद पर पाथुम निसांका ने हवा में शॉट खेला।


इस पर मिड ऑफ में खड़े सैमसन से कैच छूट गया। इस पर हार्दिक मुस्कुराते हुए सैमसन की तरफ देखे। हालांकि, इस रिएक्शन के लिए हार्दिक की तारीफ हो रही है। लोगों का कहना है कि कप्तान ऐसा ही होना चाहिए, जो अपने खिलाड़ियों को डांटे फटकारे नहीं। रोहित शर्मा की इस मामले में खूब आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed