फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 1st ODI 2024 Innings Analysis India vs Sri Lanka Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND vs SL: वापसी के बाद रोहित-कोहली नहीं दिला पाए भारत को जीत, 230 पर ऑलआउट हुई टीम, टाई हुआ पहला वनडे मैच

Fri, 02 Aug 2024 11:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 02 Aug 2024 11:40 PM IST
सार

इस सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (चार अगस्त) को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 58 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों में अपने वनडे करियर का 56वां अर्धशतक जड़ा। वहीं, श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और चरिथ असलंका ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए।

विज्ञापन
IND vs SL 1st ODI 2024 Innings Analysis India vs Sri Lanka Key Highlights and Turning Points News in Hindi
रोहित-कोहली - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टाई हो गया। श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम ने 47.5 ओवर में 10 विकेट पर 230 रन बनाए। भारत को जीत के लिए जब 15 गेंदों में सिर्फ एक रन की जरूरत थी तब शिवम दुबे आउट हो गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए अर्शदीप सिंह आए और पहली गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। 
विज्ञापन

इस सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (चार अगस्त) को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले वनडे में भारत के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 58 रन बनाए। उन्होंने 33 गेंदों में अपने वनडे करियर का 56वां अर्धशतक जड़ा। वहीं, श्रीलंका के लिए वानिंदु हसरंगा और चरिथ असलंका ने सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पारी
रोहित और शुभमन गिल (16 रन) ने पहले विकेट के लिए 76 गेंद में 75 रन की साझेदारी करके भारत को अच्छी शुरूआत कराई। लेकिन वेलालागे ने गिल को विकेटकीपर के हाथों कैच आउट कराकर भारत का पहला विकेट झटका, पर एक ओवर बाद रोहित भी इसी गेंदबाज पर पगबाधा आउट होकर पवेलियन पहुंच गये। उन्होंने 47 गेंद में सात चौके और तीन छक्के जड़े। स्कोर में सात रन ही जुड़े थे कि वााशिंगटन सुंदर (05) अकिला धनजंय की गेंद पर पगबाधा आउट हो गये जिससे टीम का स्कोर तीन विकेट पर 87 रन हो गया। भारत ने 12 रन के अंदर तीन विकेट खो दिए। विराट कोहली (24 रन) और श्रेयस अय्यर (23 रन) ने चौथे विकेट के लिए 43 रन जोड़ लिये थे। पर वानिंदु हसारंगा की लेंथ गेंद को खेलने के लिए कोहली पीछे गये और पगबाधा आउट हो गए। अंपायर के ऊंगली उठाने के बाद कोहली ने रिव्यू लिया लेकिन यह बेकार हो गया। भारत का चौथा विकेट 130 रन पर गिरा और दो रन ही जुड़े थे कि असिथा फर्नांडो ने अय्यर की पारी भी समाप्त कर दी। इसके बाद केएल राहुल (31 रन) और अक्षर पटेल (33 रन) छठे विकेट के लिए 57 रन की अर्धशतकीय साझेदारी निभाई। 2019 के बाद अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे शिवम दुबे ने 24 गेंद में 25 रन की पारी खेली लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके। भारत ने 230 रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिये।

विज्ञापन

श्रीलंका की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने वेलालागे के 65 गेंदों पर नाबाद 66 रन और निशांका के 56 रनों की पारी के दम पर 50 ओवर में आठ विकेट पर 230 रन बनाए। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और उसने 101 रन पर पांच विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, पहले निशांका और फिर वेलालागे ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर श्रीलंका को संभाला और भारत के सामने चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखने में सफल रहे। भारत के लिए तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह और अक्षर पटेल ने दो-दो विकेट झटके, जबकि मोहम्मद सिराज, शिवम दुबे, कुलदीप यादव और वाशिंगटन सुंदर को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed