फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SCO: Jasprit bumrah becomes leading wicket taker for india in t20 international

IND vs SCO: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, टी-20 अंतरराष्ट्रीय में बने भारत के सबसे सफल गेंदबाज, चहल को पछाड़ा

Fri, 05 Nov 2021 09:25 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 05 Nov 2021 09:25 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वह अब भारत की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दाएं हाथ के स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन
IND vs SCO: Jasprit bumrah becomes leading wicket taker for india in t20 international
जसप्रीत बुमराह - फोटो : social media

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने एक बार फिर से शानदार गेंदबाजी से अपनी छाप छोड़ी। उन्होंने शुक्रवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ ग्रुप बी के मुकाबले में 3.4 ओवर की गेंदबाजी में महज 10 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इस दौरान बुमराह ने एक और कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वह अब भारत की तरफ से टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दाएं हाथ के स्पिनर युजवेंद्र चहल को पीछे छोड़ दिया। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुमराह स्कॉटलैंड के खिलाफ दो विकेट लेने के साथ ही टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के सबसे सफल गेंदबाज बन गए। बुमराह के नाम पर अब 64 विकेट हो गए हैं जबकि युजवेंद्र चहल ने 63 विकेट चटकाए हैं। 

बुमराह ने 54 मुकाबले में 19.85 की औसत और 6.55 की इकॉनमी से 64 विकेट चटकाए हैं, वहीं चहल ने 49 मैचों में 25.30 की औसत और 8.32 की इकॉनमी से 63 विकेट लिए हैं। 

टी-20 अंतरराष्ट्रीय में सर्वाधिक विकेट लेने वालों में बांग्लादेशी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन शीर्ष पर हैं। उन्होंने सर्वाधिक 117 विकेट लिए हैं। उनके बाद लसिथ मलिंगा (107) और टिम साउथी (104) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं।   

भारत की तरफ से सर्वाधिक विकेट लेने वाले पांच खिलाड़ी

  • जसप्रीत बुमराह: 53 पारी, 64 विकेट 
  • युजवेंद्र चहल: 49 पारी, 63 विकेट 
  • रविचंद्रन अश्विन: 48 मैच, 55 विकेट 
  • भुवनेश्वर कुमार: 52 पारी, 50 विकेट 
  • रविंद्र जडेजा: 53 पारी, 43 विकेट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed