{"_id":"61bc81e12b091a29484f904d","slug":"ind-vs-sa-you-require-a-batsman-who-can-bowl-former-indian-batting-coach-sanjay-bangar-praise-for-shardul-thakur","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: भारतीय ऑलराउंडर के कायल हैं संजय बांगर, कहा- उसने बड़ी जीतों में योगदान दिया, आपको ऐसे बल्लेबाज की जरुरत है जो गेंदबाजी भी करे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: भारतीय ऑलराउंडर के कायल हैं संजय बांगर, कहा- उसने बड़ी जीतों में योगदान दिया, आपको ऐसे बल्लेबाज की जरुरत है जो गेंदबाजी भी करे
Fri, 17 Dec 2021 05:56 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 17 Dec 2021 05:56 PM IST
सार
भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। यहां उसके आगे दक्षिण अफ्रीका को उसी की जमीन पर हराने की चुनौती होगी। रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ियों के बगैर पहुंची टीम इंडिया को युवाओं से काफी उम्मीद होगी
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम विराट कोहली की अगुवाई में दक्षिण अफ्रीका पहुंच चुकी है। यहां उसके आगे दक्षिण अफ्रीका को उसी की जमीन पर हराने की चुनौती होगी। रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसे स्टार खिलाड़ियों के बगैर पहुंची टीम इंडिया को युवाओं से काफी उम्मीद होगी। इस सीरीज में टीम के शीर्ष क्रम के साथ-साथ निचले क्रम की भी परीक्षा होगी।
विज्ञापन
भारतीय टीम आज तक दक्षिण अफ्रीका में कोई भी टेस्ट सीरीज नहीं जीती है लेकिन कप्तान कोहली ने यह उम्मीद जताई है कि वह इस बार यहां इतिहास रचने में कामयाब होंगे। उन्होंने यह भी भरोसा जताया है कि टीम की जीत में युवा खिलाड़ी अहम भूमिका निभाएंगे। उधर भारत के पूर्व बल्लेबाजी कोच संजय बांगर को ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर से काफी उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
संजय ने शार्दुल की तारीफ़ करते हुए कहा कि उनकी प्लेइंग XI में हर हाल में जगह बनती है। उन्होंने कहा, 'शार्दुल ठाकुर के लिए निश्चित रूप से एक जगह है क्योंकि भारत के लिए पिछले सीजन में सभी बड़ी जीत में उन्होंने योगदान दिया है और विदेशी परिस्थितियों में, आपको एक ऐसे बल्लेबाज की आवश्यकता होती है जो थोड़ी गेंदबाजी कर सके।'
विज्ञापन
बांगर ने कहा, 'वह उस श्रेणी में फिट बैठता है क्योंकि वह बल्ले से और गेंद से योगदान दे सकता है, वह एक-दो विकेट के साथ भी योगदान दे सकता है, जैसा कि उसने इंग्लैंड श्रृंखला में भी किया था।'
शार्दुल के अभी तक के करियर की बात करें तो उन्होंने तीन अर्धशतक की मदद से 190 रन बनाए हैं। उन्होंने गाबा की ऐतिहासिक जीत में सबसे अधिक स्कोर बनाया था और फिर इंग्लैंड के खिलाफ दोनों पारियों में अर्धशतक लगाए।