{"_id":"656ae294642663727900ec89","slug":"ind-vs-sa-will-mohammed-shami-be-fit-for-south-africa-tour-consulted-sports-orthopedic-for-treatment-injury-2023-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: क्या द. अफ्रीका दौरे के लिए फिट हो पाएंगे शमी? चोट के उपचार के लिए स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक की सलाह ली","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: क्या द. अफ्रीका दौरे के लिए फिट हो पाएंगे शमी? चोट के उपचार के लिए स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक की सलाह ली
Sat, 02 Dec 2023 01:24 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sat, 02 Dec 2023 01:24 PM IST
सार
स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टखने में परेशानी हो रही है जिसके उपचार की जरूरत है और भारतीय टीम प्रबंधन उम्मीद लगाए है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए समय पर फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारतीय क्रिकेट टीम को इस महीने दक्षिण अफ्रीका का दौरा करना है। इसके लिए गुरुवार को टीम की घोषणा हुई थी। इस दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की टी20, तीन मैचों की वनडे और दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। टी20 में सूर्यकुमार यादव, वनडे में केएल राहुल और टेस्ट में रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे।
विश्व कप में खेलने वाले ज्यादातर खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के दौरान नजर आएंगे। हालांकि, बीसीसीआई ने टीम का एलान करते वक्त मोहम्मद शमी को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। शमी को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, लेकिन उनके खेलने पर फैसला मेडिकल फिटनेस और मेडिकल टीम से बातचीत के बाद ही लिया जाएगा।
स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को टखने में परेशानी हो रही है जिसके उपचार की जरूरत है और भारतीय टीम प्रबंधन उम्मीद लगाए है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 26 दिसंबर से सेंचुरियन में शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिए समय पर फिट हो जाएंगे।
विज्ञापन
बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की विज्ञप्ति में शमी को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है, लेकिन इसमें उनके नाम के साथ ‘स्टार’ का निशान लगा हुआ था कि वह इस समय उपचार करा रहे हैं और उनकी उपलब्धता फिटनेस पर निर्भर करेगी। हालांकि उनकी चोट की गंभीरता या प्रकार पर कोई सूचना नहीं दी गई है कि यह उन्हें मैदान पर लगी या यह फिटनेस संबंधित है।
पता चला है कि शमी टखने की समस्या के उपचार के लिए मुंबई में ‘स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक’ से सलाह ले रहे थे। इसकी जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, ‘यह मैदान पर लगी चोट नहीं है। उनके टखने में कुछ समस्या हो रही है। शमी डॉक्टरों की सलाह के लिए मुंबई आए। वह रिहैबिलिटेशन और इसके उपचार के लिए एनसीए भी जाएंगे।’