फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Will Ajinkya Rahane play Tests at Centurion Rahul Dravid gave hints before the match

IND vs SA: क्या सेंचुरियन में टेस्ट में खेलेंगे अजिंक्य रहाणे? मैच से पहले राहुल द्रविड़ ने दिए संकेत

Mon, 27 Dec 2021 12:27 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचुरियन Published by: रोहित राज Updated Mon, 27 Dec 2021 12:27 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका में भारत की प्रमुख चिंता उनकी बल्लेबाजी को लेकर है क्योंकि टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। रहाणे ने हाल ही में अपनी टेस्ट उप-कप्तानी गंवा दी।

विज्ञापन
IND vs SA Will Ajinkya Rahane play Tests at Centurion Rahul Dravid gave hints before the match
अजिंक्य रहाणे करीब एक साल से शतक नहीं लगा सके हैं। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे भले ही खराब फॉर्म में चल रहे हैं, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट से पूर्व उन्हें कोच राहुल द्रविड़ का साथ मिला है। द्रविड़ ने रविवार को कहा कि रहाणे अच्छी लय में दिख रहे हैं। टीम इंडिया तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला सेंचुरियन में खेलेगी। द्रविड़ के बयान से ऐसा लग रहा है कि भारतीय टीम रहाणे को एक बार फिर से मौका देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में भारत की प्रमुख चिंता उनकी बल्लेबाजी को लेकर है क्योंकि टीम के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा लंबे समय से बड़ी पारी नहीं खेल सके हैं। रहाणे ने हाल ही में अपनी टेस्ट उप-कप्तानी गंवा दी। अगर मैच में मौका दिया जाता है तो उन पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा। कानपुर में अपने पदार्पण टेस्ट में श्रेयस अय्यर ने शतक बनाया था और वे प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के दावेदार हैं।
विज्ञापन


द्रविड़ ने शनिवार को वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस में न्यूज एजेंसी एएनआई के सवाल का जवाब देते हुए कहा, "अजिंक्य रहाणे के साथ बातचीत बहुत सकारात्मक और बहुत अच्छी रही है। उन्होंने इस हफ्ते अच्छे से ट्रेनिंग की है। अभ्यास में बेहतर लय में दिख रहे हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट सीरीज में दो बार हराकर और इंग्लैंड के खिलाफ 2-1 की अजेय बढ़त लेते हुए 'रेनबो नेशन' में अपनी पहली टेस्ट सीरीज जीतने की उम्मीदें बढ़ा दी हैं। टीम इंडिया अब तक दक्षिण अफ्रीका में सीरीज नहीं जीत सकी है।


द्रविड़ ने आगे कहा, "उम्मीद है कि हम एक टेस्ट टीम के रूप में सुधार करते रहेंगे। विराट ने इसमें बहुत बड़ी भूमिका निभाई है। एक खिलाड़ी और कप्तान के रूप में वे शानदार रहे हैं। निश्चित रूप से विराट आगे बढ़ने के लिए उत्सुक है। वह उनमें से एक हैं जिन्हें वास्तव में टेस्ट क्रिकेट से प्यार है। उम्मीद है उनके लिए यह सीरीज शानदार होगी। इससे टीम को भी फायदा होगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed