फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Why odi team selection for indian cricket team deferred for end of this month

IND vs SA: वनडे सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने बढ़ाई BCCI की मुश्किलें, इस वजह से नहीं हो पा रहा टीम इंडिया का चयन

Tue, 28 Dec 2021 11:24 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Tue, 28 Dec 2021 11:24 PM IST
सार

बीसीसीआई दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम चयन को लेकर दुविधा में फंसी हुई है। यही कारण है कि भारतीय टीम के चयन के लिए होने वाली चयन समिति की बैठक को बीसीसीआई ने इस महीने के आखिर तक के लिए टाल दिया है। कुछ दिन पहले ही होने वाली यह मीटिंग पिछले कुछ दिनों से लगातार टलती आ रही है और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कप्तान रोहित शर्मा की उपलब्धता।

विज्ञापन
IND vs SA Why odi team selection for indian cricket team deferred for end of this month
बीसीसीआई

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस वक्त तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। सेंचुरियन में खेले जा रहे मुकाबले में विराट कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया फिलहाल मजबूत स्थिति में है। तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर उसने दूसरी पारी में 146 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। मैच से अलग बीसीसीआई वनडे सीरीज के लिए टीम चयन को लेकर दुविधा में फंसी हुई है। यही कारण है कि भारतीय टीम के चयन के लिए होने वाली चयन समिति की बैठक को बीसीसीआई ने इस महीने के आखिर तक के लिए टाल दिया है।

विज्ञापन


कुछ दिन पहले ही होने वाली यह मीटिंग पिछले कुछ दिनों से लगातार टलती आ रही है और इसके पीछे सबसे बड़ी वजह है कप्तान रोहित शर्मा की उपलब्धता। चयनकर्ताओं के सामने रोहित शर्मा की उपलब्धता को लेकर तस्वीर साफ नहीं हो पा रही है। रोहित इन दिनों बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में पुनर्वास प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक अभी तक एनसीए की मेडिकल टीम रोहित की चोट को लेकर किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच सकी है। यही वजह है कि टीम इंडिया के चयन को कई दिनों से टाला जा रहा है और एक बार फिर से बीसीसीआई ने मियाद बढ़ाते हुए इसे 31 दिसंबर तक कर दिया है। 
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अब चयन समिति की बैठक पहले टेस्ट के बाद होगी। यह 30 को भी हो सकती है और 31 को भी, लेकिन इसको लेकर बीसीसीआई को अंतिम फैसला लेना है। रोहित फिट होने के लिए पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन हैमिस्ट्रिंग चोट अलग तरह की होती है। सूत्र ने यह भी कहा कि रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल चयन के लिए उपलब्ध नहीं हैं, जबकि रोहित के बारे में कोई भी अंतिम फैसला चयन के दिन ही लिया जाएगा। जडेजा और अक्षर की अनुपलब्धता ने अश्विन की वापसी का दरवाजा खोल दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले चयन समिति की बैठक विजय हजारे टूर्नामेंट के बाद होनी थी, लेकिन रोहित की उपलब्धता को सुनिश्चित करने के लिए इसे आगे खिसकाया जाता रहा, जिससे रोहित को फिटनेस टेस्ट पास करने का पूरा समय मिल सके। रोहित के फिट न रहने पर केएल राहुल को टीम की कमान सौंपी जा सकती है।


सूत्र ने बताया कि ऐसा भी हो सकता है कि इस महीने के आखिर तक रोहित पूरी तरह फिट न हो पाएं, लेकिन इसके बाद भी रोहित को फिट होने के लिए पूरा समय मिलेगा क्योंकि वनडे सीरीज तीन हफ्ते बाद खेली जाएगी। ऐसे में रोहित टीम के साथ रहकर फिटनेस पर काम कर सकते हैं। इस सूरत में उन्हें फिटनेस की शर्त के साथ टीम में चुना जा सकता है। हालांकि इसे लेकर कोई भी आखिरी फैसला चयन समिति ही लेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed