फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Who scored most runs against South Africa in current Indian team Ashwin name in top 5

IND vs SA: मौजूदा टीम में किसने बनाए दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन? टॉप-5 में अश्विन का भी नाम

Thu, 23 Dec 2021 04:45 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 23 Dec 2021 04:45 PM IST
सार

विराट कोहली सिर्फ दक्षिण अफ्रीका से बदला लेने के लिए ही नहीं उतरेंगे बल्कि अफ्रीकी टीम पर अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए भी उतरेंगे। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा खिलाड़ी हैं।

विज्ञापन
IND vs SA Who scored most runs against South Africa in current Indian team Ashwin name in top 5
अश्विन ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अर्धशतक लगाया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय क्रिकेट टीम के टेस्ट कप्तान विराट कोहली दूसरी बार दक्षिण अफ्रीका में टीम की कमान संभालने के लिए तैयार हैं। उन्होंने इससे पहले 2018 में टीम का नेतृत्व किया था। तब अफ्रीकी टीम ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया था। कोहली सिर्फ बदला लेने के लिए ही नहीं उतरेंगे बल्कि अफ्रीकी टीम पर अपना वर्चस्व कायम रखने के लिए भी उतरेंगे। वे दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा खिलाड़ी हैं। हैरानी की बात है कि टॉप-5 में रविचंद्रन अश्विन का भी नाम है।
विज्ञापन


आइए जानते हैं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मौजूदा टीम के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा किसने बनाए हैं:

IND vs SA Who scored most runs against South Africa in current Indian team Ashwin name in top 5
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका में दो शतक लगाए हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली: दक्षिण अफ्रीका की टीम विराट कोहली की पसंदीदा रही है। उन्होंने 12 मैचों में 1075 रन ठोके हैं। भारतीय कप्तान ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने पहले मैच में जोहान्सबर्ग के मैदान पर 119 रन बनाए थे। इस टीम के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन है। 2019 में पुणे में खेले गए टेस्ट मैच में उन्होंने दोहरा शतक लगाया था। कोहली के अफ्रीकी टीम के खिलाफ तीन शतक हैं। इनमें से दो जोहान्सबर्ग और सेंचुरियन में लगाए थे।

कोहली के आंकड़े:
  • मैच: 12
  • रन: 1075
  • उच्चतम स्कोर: 254*
  • औसत: 59.72
  • शतक: 3
  • अर्धशतक: 3
विज्ञापन
विज्ञापन

IND vs SA Who scored most runs against South Africa in current Indian team Ashwin name in top 5
चेतेश्वर पुजारा जोहान्सबर्ग में शतक लगा चुके हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
चेतेश्वर पुजारा: भारत के नंबर-3 बल्लेबाज पुजारा का यह चौथा दक्षिण अफ्रीका दौरा है। उन्होंने इस विपक्षी के खिलाफ अब तक 14 टेस्ट मैच खेले हैं। इनमें से सात मैच दक्षिण अफ्रीका में हुए हैं। उनके नाम 758 रन हैं। इस दौरान उनका औसत सिर्फ 33 के आसपास रहा है। उनका इकलौता शतक जोहान्सबर्ग में 2103 में आया था। तब पुजारा ने 153 रनों की पारी खेली थी। अफ्रीकी टीम के खिलाफ उन्होंने 5 अर्धशतक जड़े हैं।

पुजारा का प्रदर्शन:
  • मैच: 14
  • रन: 758
  • उच्चतम स्कोर: 153
  • औसत: 32.95
  • शतक: 1
  • अर्धशतक: 5
विज्ञापन

IND vs SA Who scored most runs against South Africa in current Indian team Ashwin name in top 5
अजिंक्य रहाणे की नजर फॉर्म में वापसी पर है। - फोटो : सोशल मीडिया
अजिंक्य रहाणे: भारत की उपकप्तानी से हटाए जाने वाले अजिंक्य रहाणे पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, उनका प्रदर्शन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार रहा है। उन्होंने 10 टेस्ट में 748 रन बनाए हैं। इस दौरान तीन शतक और तीन अर्धशतक जड़े हैं। अपने आंकड़ों को देखकर रहाणे प्रेरणा ले सकते हैं। वे अफ्रीकी जमीन पर फॉर्म में वापस आना चाहेंगे। 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रहाणे का औसत शानदार
  • मैच: 10
  • रन: 748
  • उच्चतम स्कोर: 127
  • औसत: 57.53
  • शतक: 3
  • अर्धशतक: 3

IND vs SA Who scored most runs against South Africa in current Indian team Ashwin name in top 5
मयंक अग्रवाल पहली बार दक्षिण अफ्रीका में खेलेंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
मयंक अग्रवाल: न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में धमाकेदार प्रदर्शन करने के बाद मयंक ने दक्षिण अफ्रीका दौरे का टिकट हासिल किया है। वे पहली बार दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेंगे। रोहित शर्मा और शुभमन गिल के चोटिल होने के कारण मयंक को केएल राहुल के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनके रिकॉर्ड को देखें तो तीन टेस्ट में 85 की औसत से 340 रन बनाए हैं।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दोहरा शतक लगा चुके हैं मयंक
  • मैच: 3
  • रन: 748
  • उच्चतम स्कोर: 215
  • औसत: 85
  • शतक: 2
  • अर्धशतक : 0

IND vs SA Who scored most runs against South Africa in current Indian team Ashwin name in top 5
रविचंद्रन अश्विन दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 10 टेस्ट खेले हैं। - फोटो : सोशल मीडिया
रविचंद्रन अश्विन: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले मौजूदा टीम के सदस्यों में अश्विन पांचवें स्थान पर हैं। गेंद के साथ कमाल दिखाने वाले दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 10 मैच में 224 रन बनाए हैं। 35 वर्षीय अश्विन के नाम अफ्रीकी टीम के खिलाफ एक अर्धशतक है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अश्विन का रिकॉर्ड
  • मैच: 10
  • रन: 224
  • उच्चतम स्कोर: 56
  • औसत: 22.40
  • शतक: 0
  • अर्धशतक : 1
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed