फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Wasim Jaffer advised Team India regarding Playing-11 said Team should include extra batter

IND vs SA: प्लेइंग-11 को लेकर वसीम जाफर ने दी टीम इंडिया को सलाह, कहा- टीम अतिरिक्त बल्लेबाज शामिल करें

Sat, 25 Dec 2021 05:26 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 25 Dec 2021 05:26 PM IST
सार

भारतीय टीम 2018 में अफ्रीकी दौरे पर छह पारियों में सिर्फ एक बार 250 रन का आंकड़ा पार कर पाई थी। गेंदबाजों ने तीनों टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट किया था। वसीम जाफर ने इसी कारण महत्वपूर्ण सलाह दी है।

विज्ञापन
IND vs SA Wasim Jaffer advised Team India regarding Playing-11 said Team should include extra batter
राहुल द्रविड़ और विराट कोहली की नजर पहली बार दक्षिण अफ्रीका में सीरीज जीतने पर है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने सेंचुरियन में होने वाले पहले टेस्ट के लिए टीम इंडिया को सलाह दी है। उन्होंने प्लेइंग-11 में एक अतिरिक्त बल्लेबाज शामिल करने के लिए कहा है। जाफर ने ऐसा दक्षिण अफ्रीका में भारत के पिछले रिकॉर्ड को देखकर कहा है। दोनों टीमों के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 26 दिसंबर से शुरू होगा।
विज्ञापन


भारतीय टीम पिछली बार 2018 में अफ्रीकी दौरे पर छह पारियों में सिर्फ एक बार 250 रन का आंकड़ा पार कर पाई थी। टीम के गेंदबाजों ने तीनों टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को ऑलआउट किया था, लेकिन खराब बल्लेबाजी के कारण दो टेस्ट मैचों में हार मिली थी। जाफर ने टीम को सलाह दी है कि एक अतिरिक्त बल्लेबाज रखे। टीम सात बल्लेबाज और चार गेंदबाज के समीकरण के साथ मैदान पर उतरे।
विज्ञापन


वसीम जाफर ने क्या कहा?
जाफर ने कू पर लिखा, “भारत ने 2018 में दक्षिण अफ्रीका में छह पारियों में सिर्फ एक बार 250+ रन बनाए और इसी कारण हम तीनों टेस्ट में हर बार 20 विकेट लेने के बावजूद हारे थे। दक्षिण अफ्रीका में अतिरिक्त बल्लेबाज जरूरी है। मैं तो 7+4 के समीकरण के साथ जाऊंगा। चार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज और रविचंद्रन अश्विन होंगे।”
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खिलाड़ियों को मिल सकती है प्लेइंग-11 में जगह
तेज गेंदबाजों में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज खेल सकते हैं। स्पिनर्स में सबसे अनुभवी रविचंद्रन अश्विन को मौका दिया जाएगा। बल्लेबाजों में केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, अजिंक्य रहाणे और ऋषभ पंत का खेलना तय है। 


टीम में एक स्थान के लिए हनुमा विहारी, श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर में लड़ाई है। अगर कोहली तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर के साथ जाना चाहेंगे तो वे शार्दुल को शामिल करेंगे। हनुमा मध्यम गति से गेंदबाजी कर सकते हैं। वहीं, अय्यर के आने से एक मजबूत बल्लेबाज उन्हें मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed