फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA VVS Laxman selected Indian bowling lineup for South Africa tour, included mohammed Siraj in the playing XI along with Jasprit Bumrah and Mohammed Shami

भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरा: बुमराह और शमी के अलावा इस गेंदबाज को प्लेइंग इलेवन में देखना चाहते हैं वीवीएस लक्ष्मण

Sun, 05 Dec 2021 01:15 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 05 Dec 2021 01:15 PM IST
सार

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे को लेकर तेज गेंदबाजों का चयन किया है। भारतीय टीम इसी महीने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए रवाना होगी। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज प्रस्तावित है। 

विज्ञापन
IND vs SA VVS Laxman selected Indian bowling lineup for South Africa tour, included mohammed Siraj in the playing XI along with Jasprit Bumrah and Mohammed Shami
भारतीय टीम - फोटो : social media

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले गए पहले टेस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं दिया गया था। वहीं, दोनों टीमों के बीच मुंबई में खेले जा रहे दूसरे मुकाबले में सिराज टीम इंडिया की अंतिम एकादश का हिस्सा हैं। उन्होंने मुंबई टेस्ट में अब तक शानदार गेंदबाजी की है। न्यूजीलैंड को पहली पारी में महज 62 रनों पर ढेर करने में सिराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कीवी टीम के खतरनाक बल्लेबाज विल यंग, टॉम लाथम और रॉस टेलर को पवेलियन कि राह दिखाई। सिराज की धारदार गेंदबाजी देखकर पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने बयान दिया है। उनका मानना है कि भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सिराज को टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। 

विज्ञापन


मेरे लिए मोहम्मद सिराज नंबर तीन गेंदबाज

स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, साउथ अफ्रीका का दौरे के लिए टीम का चयन होते वक्त मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और कप्तान कोहली के लिए यह फैसला करना काफी कठिन होगा, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप कितने तेज गेंदबाजों के साथ मैदान पर उतरेंगे, मोहम्मद शमी और जसप्रीत बुमराह निश्चित तौर पर कोच और कप्तान की पहली और दूसरी पसंद होंगे, जहां तक विदेशी परिस्थितियों में बॉलिंग करने की बात है तो क्या सिराज नंबर तीन और नंबर चार गेंदबाज होंगे, मेरे लिेए दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए मोहम्मद सिराज नंबर तीन गेंदबाज हैं। 
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया-इंग्लैंड दौरे पर करतब दिखा चुके हैं सिराज

बीते साल मोहम्मद सिराज टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गए। बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के तहत उन्होंने तीम टेस्ट खेले। इन मैचों में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 12 विकेट चटकाए थे। उनकी इस शानदार गेंदबाजी का कारवां इंग्लैंड दौरे पर भी जारी रहा। वह इंग्लैंड के खिलाफ चार टेस्ट मैच खेले जिनमें 14 विकेट झटकने में सफल रहे। कुल मिलाकर मोहम्मद सिराज इस समय में अपनी बॉलिंग के चरम पर हैं। वह विदेशी मैदानों पर ज्यादा कारगर साबित हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed