{"_id":"61dc30c1b8e69f648807fbef","slug":"ind-vs-sa-virat-kohli-remembers-mahendra-singh-dhoni-suggestion-while-talking-to-rishabh-pant-shot-selection","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: पंत के खराब शॉट के सवाल पर विराट को याद आई धोनी की सलाह, बताया यह 'गुरुमंत्र'","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: पंत के खराब शॉट के सवाल पर विराट को याद आई धोनी की सलाह, बताया यह 'गुरुमंत्र'
Mon, 10 Jan 2022 06:43 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 10 Jan 2022 06:43 PM IST
सार
ऋषभ पंत के प्रदर्शन और उनके शॉट सिलेक्शन पर पहली बार कप्तान विराट कोहली ने बयान दिया और अपना पक्ष रखा। कोहली ने तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर प्रेसवार्ता में हिस्सा लिया और कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की दी हुई एक सलाह याद आई।
विज्ञापन
विराट कोहली और एमएस धोनी
विस्तार
भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पिछले कुछ समय से टेस्ट क्रिकेट में अपनी फॉर्म को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। वह लगातार बड़ी पारी खेलने में नाकाम हो रहे हैं। इसके लिए उन्हें आलोचनाओं का भी सामना करना पड़ रहा है। जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने दोनों पारियों में निराश किया और एक बार खराब शॉट खेलकर आउट हुए। इसके बाद दिग्गज सुनील गावस्कर ने भी पंत को जमकर लताड़ लगाई और उनके शॉट को गैरजिम्मेदाराना बताया। पंत के शॉट पर कोच राहुल द्रविड़ ने भी उनसे चर्चा करने की बात की।
विज्ञापन
ऋषभ पंत के प्रदर्शन और उनके शॉट सिलेक्शन पर पहली बार कप्तान विराट कोहली ने बयान दिया और अपना पक्ष रखा। कोहली ने तीसरे टेस्ट की पूर्व संध्या पर प्रेसवार्ता में हिस्सा लिया और कई सवालों के जवाब दिए। इस दौरान एक सवाल के जवाब में उन्हें महेंद्र सिंह धोनी की दी हुई एक सलाह याद आई।
विज्ञापन
विराट ने कहा, 'अभ्यास सत्र के दौरान मैंने और हेड कोच राहुल द्रविड़ ने पंत से इस बारे में बात की है। हम सभी मैदान पर कभी ना कभी गलती करते हैं। मुझे महेंद्र सिंह धोनी ने एक सलाह दी थी कि आपकी एक जैसी गलती के बीच में छह-सात महीने का गैप होना चाहिए, इस तरह से आप अपने करियर में ग्रो करते हैं। यह सलाह मेरे साथ आजतक है। हर किसी से गलती होती है, लेकिन जरूरी बात यह है कि आप उन गलतियों से सबक लें।'
विज्ञापन
पंत के मौजूदा सीरीज में प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने जोहान्सबर्ग टेस्ट में पहली पारी में 17 रन और दूसरी पारी में खाता खोले बगैर आउट हो गए थे। पंत दूसरी पारी में गोल्डन डक का शिकार हुए थे।