फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Virat Kohli may loose indias ODI Captaincy in series against Africa

अब वनडे कप्तान पर फैसला: अगले सात दिनों में तय होगा कोहली का भविष्य, अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान जल्द

Thu, 02 Dec 2021 05:07 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 02 Dec 2021 05:07 AM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की वनडे टीम का चयन इसी हफ्ते होना है। इस दौरान विराट के वनडे कप्तान बने रहने पर भी फैसला होगा। चयनकर्ता विराट की जगह रोहित को वनडे का नया कप्तान बना सकते हैं। 

विज्ञापन
IND vs SA Virat Kohli may loose indias ODI Captaincy in series against Africa
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की टी-20 टीम की कप्तानी छोड़ने के बाद विराट कोहली से वनडे की कप्तानी भी छीनी जा सकती है। लंबे समय से इसकी अटकलें लगाई जा रही हैं और इसी हफ्ते कोहली की किस्मत का फैसला हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की चयन समिति चेतन शर्मा की अगुवाई में टीम का चयन करने बैठेगी। इस दौरान विराट को टीम का कप्तान बनाए रखने या रोहित को यह जिम्मेदारी देने पर भी फैसला होगा। 
विज्ञापन


बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों का कहना है कि भारत का अफ्रीका दौरा तय समय पर ही होगा। हालांकि वो वहां पर कोरोना के नए वैरिएंट के संक्रमण की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन


2022 में सिर्फ नौ वनडे खेलेगा भारत
ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 वर्ल्डकप के चलते अगले साल सभी टीमें ज्यादा से ज्यादा टी-20 मैच खेलेंगी और वनडे की संख्या काफी कम होगी। भारत अगले सात महीनों में सिर्फ नौ वनडे मैच खेलेगा। इनमें से तीन दक्षिण अफ्रीका, तीन इंग्लैंड और तीन भारत में होंगे। अफ्रीका दौरे में सिर्फ एक बायो बबल बनाया जाएगा और इसमें सख्ती से कोरोना के नियमों का पालन किया जाएगा। ऐसे में एक बार फिर भारतीय चयनकर्ता हर फॉर्मेट के लिए टीम में 20 से 23 खिलाड़ियों का चयन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दो हिस्सों में बंटा बीसीसीआई

कोहली की कप्तानी को लेकर बीसीसीआई के अधिकारी दो हिस्सों में बंट चुके हैं। एक हिस्से का मानना है कि इस साल ज्यादा वनडे मैच नहीं हैं, ऐसे में विराट को भारत का कप्तान बने रहने देना चाहिए। वहीं दूसरे हिस्से का मानना है कि टी-20 और वनडे का कप्तान अलग-अलग नहीं होना चाहिए और रोहित को ही वनडे टीम की कमान दी जानी चाहिए। इससे उन्हें भारत में होने वाले 2023 वर्ल्डकप के लिए ऐसी टीम तैयार करने का मौका मिलेगा, जो खिताब जीतने की प्रबल दावेदार होगी।  

कोहली के कप्तान बने रहने या उन्हें कप्तान के पद से हटाने पर काफी गंभीर बहस होना तय है, लेकिन इस मामले में अंतिम फैसला बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह लेंगे। विराट ने अब तक कोई बड़ा टूर्नामेंट नहीं जीता है। इस वजह से उन्हें कप्तानी से हटाए जाने की बात हो रही है, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में उनका रिकॉर्ड शानदार है। 

बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा "भारतीय टीम का एलान अगले पांच दिनों में होगा। हम अपनी तरफ से पूरी तैयारी करके रखेंगे और फिर सरकार की अनुमति का इंतजार करेंगे। अगर सरकार हमें यह दौरा रद्द करने को कहती है तो हम यह दौरा रद्द कर देंगे। लेकिन हमें टीम का चयन करना है और टीम को तैयार रखना है।" इसी सप्ताह शनिवार के दिन कोलकाता में बीसीसीआई की मीटिंग होनी है। इस दौरान मुख्य चनयकर्ता चेतन शर्मा और उनके सहयोगी टीम का कॉनट्रैक्ट भी आगे बढ़ाया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed