फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA They have one more innings to save their Test careers says Sunil Gavaskar after Pujara and Rahane failure

IND vs SA: पुजारा-रहाणे फिर से हुए फेल, नाराज गावस्कर ने जताई नाराजगी, दे दी ये चेतावनी

Mon, 03 Jan 2022 07:07 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 03 Jan 2022 07:07 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का खराब फॉर्म जारी है। दोनों ने इस बार भी निराश किया और दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। पुजारा और रहाणे के फ्लॉप शो के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी नाराज दिखे और दोनों खिलाड़ियों की आलोचना के साथ उन्हें चेतावनी भी दे डाली।

विज्ञापन
IND vs SA They have one more innings to save their Test careers says Sunil Gavaskar after Pujara and Rahane failure
अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में दूसरा टेस्ट मैच शुरू हो चुका है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कमजोर शुरुआत की है और 116 रन के स्कोर पर अपने शीर्ष के पांच विकेट गंवा दिए हैं। टीम के अनुभवी बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे का खराब फॉर्म जारी है। दोनों ने इस बार भी निराश किया और दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए।

विज्ञापन


पुजारा और रहाणे के फ्लॉप शो के बाद पूर्व भारतीय कप्तान और दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर भी नाराज दिखे और दोनों खिलाड़ियों की आलोचना के साथ उन्हें चेतावनी भी दे डाली। गावस्कर ने कमेंट्री के दौरान कहा कि जिस तरह से दोनों आउट हुए हैं, उसके हिसाब से उनके पास टेस्ट करियर बचाने के लिए सिर्फ एक पारी है।
विज्ञापन


गावस्कर ने संकेत दिया कि बार-बार असफल होने के बाद प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह को लेकर सवाल उठे हैं और इस मैच की दूसरी पारी यह दिखाने का आखिरी मौका हो सकता है कि वे श्रेयस अय्यर जैसे फॉर्म वाले खिलाड़ियों से आगे खेलने के लायक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गावस्कर ने कहा, 'उन दोनों के आउट होने के बाद कोई कह सकता है कि पुजारा और रहाणे दोनों के पास अपने टेस्ट करियर को बचाने के लिए शायद अगली पारी होगी।'

उन्होंने कहा, 'टीम में उनकी जगह के बारे में सवाल पूछे गए हैं और अब इनके आउट होने के साथ उनके पास सिर्फ एक पारी बची है। अगर कोई और पारी है और भारत जिस तरह से जा रहा है, तो ऐसा लगता है कि उनके लिए कुछ स्कोर करने और अपनी जगह बचाने के लिए एक और मौका होगा।'


वांडरर्स स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन पुजारा 33 गेंदों में महज तीन रन बनाकर आउट हुए और इसके बाद अगली ही गेंद पर रहाणे बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इससे पहले के इनके प्रदर्शन पर बात करें तो दिसंबर 2019 के बाद से दोनों खिलाड़ियों ने मिलकर 25 की औसत से 2271 रन बनाए हैं। इस दौरान इन्होंने सिर्फ एक शतक बनाया है और 12 बार शून्य पर आउट हुए हैं।  2021 में रहाणे ने 13 टेस्ट मैच में सिर्फ 479 रन बनाए तो वहीं पुजारा के बल्ले से 14 मैचों में 702 रन बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed