फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Test: SA not complaining about 'bauna' remark at Temba Bavuma know details

IND vs SA Test: बावुमा को 'बौना' कहने के लिए बुमराह की शिकायत करेगा दक्षिण अफ्रीका? कोच ने दी प्रतिक्रिया

Fri, 14 Nov 2025 10:23 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 14 Nov 2025 10:23 PM IST
सार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दौरान स्टंप माइक पर सुनाई दिया एक कमेंट चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने डीआरएस को लेकर बातचीत के दौरान दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा के संदर्भ में 'बौना भी है' कहा, जिसे उनके कद पर तंज के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
IND vs SA Test:  SA not complaining about 'bauna' remark at Temba Bavuma know details
भारतीय टीम - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले टेस्ट के दौरान स्टंप माइक पर सुनाई दिया एक कमेंट चर्चा का विषय बना हुआ है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने डीआरएस को लेकर बातचीत के दौरान दक्षिण अफ्रीकी कप्तान तेम्बा बावुमा के संदर्भ में 'बौना भी है' कहा, जिसे उनके कद पर तंज के रूप में देखा जा रहा है। इस बयान को लेकर विवाद के आसार बनाए जा रहे थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने साफ कर दिया कि टीम इस पर कोई शिकायत नहीं करेगी।
विज्ञापन

क्या है मामला?
दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजी कोच एशवेल प्रिंस ने शुक्रवार को इस घटना को महत्व नहीं देते हुए स्पष्ट किया कि उनकी टीम इस पर कोई शिकायत दर्ज नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि टीम इस तरह के विवादों में नहीं उलझना चाहती। बता दें कि, यह घटना दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी के 13वें ओवर की आखिरी गेंद पर हुई। जब बुमराह की तेम्बा बावुमा के खिलाफ की गई एलबीडब्ल्यू की अपील ठुकरा दी गई। डीआरएस लेने को लेकर बुमराह और पंत बातचीत कर रहे थे, तभी स्टंप माइक पर बुमराह को कहते सुना गया, 'बौना भी है'। इसे कई लोग बावुमा के छोटे कद पर ताना समझ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका टीम नहीं लेगी एक्शन
हालांकि एशवेल प्रिंस ने दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, 'नहीं, इस पर कोई चर्चा नहीं होगी। यह पहली बार है जब यह बात मेरे ध्यान में आई है। मुझे नहीं लगता कि मैदान पर जो हुआ उससे कोई समस्या पैदा होगी।' पिंडली की चोट से उबरकर टीम में लौटे कप्तान तेम्बा बावुमा इस मैच में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके और मात्र तीन रन बनाकर कुलदीप यादव की गेंद पर आउट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed