{"_id":"5a6559be4f1c1b7e268b5a8b","slug":"ind-vs-sa-temba-bavuma-ruled-out-of-final-test","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरे टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका का यह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हुआ बाहर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
तीसरे टेस्ट से पहले दक्षिण अफ्रीका का यह मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज हुआ बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 22 Jan 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीका
टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की सीरीज का तीसरा व आखिरी टेस्ट 24 जनवरी से खेला जाना है। इससे पहले दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, दक्षिण अफ्रीका के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज तेम्बा बावुमा उंगली में चोट के कारण तीसरा टेस्ट मैच में नहीं खेल पाएंगे।
विज्ञापन
गौरतलब है कि तीन मैचों की सीरीज का आखिरी टेस्ट बुधवार से वांडरर्स में शुरू होगा। दक्षिण अफ्रीका ने सीरीज में पहले ही 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, बावुमा की दाएं हाथ की उंगली में फ्रैक्चर हो गया। उनकी चोट को ठीक होने में तीन से चार सप्ताह का समय लगेगा। लेकिन अभी तक बावुमा की जगह दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने किसी खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं किया है। चयनकर्ता जल्द ही उनके विकल्प का ऐलान करेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि हाल ही में उन्हें घरेलू वन-डे टूर्नामेंट में केप कोबराज की ओर से खेलते हुए उन्हें चोट लग गयी थी। हालांकि, टीम इंडिया के खिलाफ पहले दो टेस्ट मैचों में उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था, जबकि वो 15 सदस्यीय टीम में शामिल थे। बावुमा दक्षिण अफ्रीका के लिए 27 टेस्ट मेंच खेले हैं, जिनमें वो 33.13 औसत की दर से 1259 रन बनाए हैं। वहीं, उन्होंने 2 वन-डे मैच भी खेले हैं, जिनमें 80.5 की औसत से 161 रन अपने नाम किए हैं।
विज्ञापन