फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Ind vs SA T20 World Cup 2024 Final Images Eye Catching Photos Indian Players Cried India Beats South Africa

विश्व कप जीतकर भावुक हुई टीम: क्या विराट, क्या रोहित और क्या हार्दिक, इस जीत के जश्न में सबकी आंखें भीगीं

Sun, 30 Jun 2024 12:28 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 30 Jun 2024 12:28 AM IST
सार

भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी।

विज्ञापन
Ind vs SA T20 World Cup 2024 Final Images Eye Catching Photos Indian Players Cried India Beats South Africa
भारतीय टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup

विस्तार

टी20 विश्व कप 2024 के खिताबी मैच में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सात रनों से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। 17 साल बाद भारत ने रोहित शर्मा की अगुवाई में टी20 विश्व कप का खिताब जीता। इस जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की आंखे नम हो गईं। 
विज्ञापन

Ind vs SA T20 World Cup 2024 Final Images Eye Catching Photos Indian Players Cried India Beats South Africa
विराट कोहली को गले लगाते रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
रोहित ने भावुक होकर कोहली को लगाया गले
इस मैच में जीत के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ियों की आंखें नम हो गई। रोहित शर्मा और विराट कोहली को एक-दूसरे को गले लगाते देखा गया। इस दौरान दोनों भावुक नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

Ind vs SA T20 World Cup 2024 Final Images Eye Catching Photos Indian Players Cried India Beats South Africa
भारतीय टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
रोहित ने हार्दिक को लगाया गले
रोहित शर्मा ने मैच के बाद हार्दिक पांड्या को गले लगाया। टीम इंडिया के उप-कप्तान ने भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पारी के आखिरी ओवर में सिर्फ आठ रन खर्च किए। 
 
विज्ञापन

Ind vs SA T20 World Cup 2024 Final Images Eye Catching Photos Indian Players Cried India Beats South Africa
भारतीय टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत की सात रन से जीत
भारत ने दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीत लिया है। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

Ind vs SA T20 World Cup 2024 Final Images Eye Catching Photos Indian Players Cried India Beats South Africa
रोहित शर्मा - फोटो : ICC/T20 World Cup
कहां पलटा मैच?
17वें ओवर में भारत ने मैच पलटा। 16 ओवर तक दक्षिण अफ्रीका ने चार विकेट पर 151 रन बना लिए थे। तब मिलर और क्लासेन क्रीज पर थे। आखिरी 24 गेंद में दक्षिण अफ्रीका को 26 रन चाहिए थे। इसके बाद 17वें ओवर में हार्दिक ने क्लासेन को आउट किया और मात्र चार रन दिए। 18वें ओवर में बुमराह ने यानसेन को आउट किया और दो रन दिए। 19वें ओवर में अर्शदीप ने चार रन दिए। आखिरी ओवर में दक्षिण अफ्रीका को 16 रन चाहिए थे। हार्दिक ने पहली ही गेंद पर मिलर को आउट किया। दूसरी गेंद पर रबाडा ने चार रन बटोरे। तीसरी गेंद पर रबाडा ने एक रन लिया। चौथी गेंद पर महाराज ने एक रन लिया। इसकी अगली गेंद वाइड रही। पांचवीं गेंद पर हार्दिक ने रबाडा को आउट किया। आखिरी गेंद पर एक रन आया और भारत ने सात रन से जीत हासिल की।

Ind vs SA T20 World Cup 2024 Final Images Eye Catching Photos Indian Players Cried India Beats South Africa
भारतीय टीम - फोटो : ICC/T20 World Cup
भारत की पारी
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत दमदार हुई। विराट कोहली ने पारी के पहले ओवर में मार्को यानसेन के खिलाफ तीन चौके लगाए और स्कोर 15 रन पर पहुंचा दिया। दूसरे ओवर में रोहित शर्मा ने भी केशव महाराज के खिलाफ पारी के दूसरे ओवर में दो चौके लगाए। हालांकि, चौथी गेंद पर वह क्लासेन के हाथों कैच आउट हो गए। कप्तान पांच गेंदों में नौ रन बनाकर पवेलियन लौटे। 23 रन के स्कोर पर टीम को दूसरा झटका लगा। महाराज ने इस ओवर में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए ऋषभ पंत को भी क्विंटन डिकॉक के हाथों कैच आउट कराया। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। इस मुकाबले में सूर्यकुमार यादव भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह सिर्फ तीन रन बना सके। रबाडा ने उन्हें क्लासेन के हाथों कैच कराया। 34 रनों के स्कोर पर तीन विकेट खो चुकी भारतीय टीम के लिए अक्षर पटेल संकटमोचक साबित हुए। उन्होंने विराट कोहली के साथ मोर्चा संभाला और भारत का स्कोर 100 रनों के पार पहुंचाया। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी हुई। इस मैच में अक्षर 31 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें डिकॉक ने 14वें ओवर में रनआउट किया। इसके बाद छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शिवम दुबे ने भी कोहली का साथ दिया और भारत का स्कोर 160 के पार पहुंचाया। इस मैच में किंग कोहली ने 48 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। टी20 विश्व कप 2024 में यह उनके बल्ले से निकला पहला पचासा है। वह 59 गेंदों में 76 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलकर पवेलियन लौटे। उन्हें मार्को यानसेन ने 19वें ओवर में रबाडा के हाथों कैच आउट कराया। कोहली ने दुबे के साथ पांचवें विकेट के लिए 33 गेंदों में 57 रनों की साझेदारी निभाई। टीम को छठा झटका शिवम दुबे के रूप में लगा जो 27 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं, सातवां विकेट रवींद्र जडेजा के रूप में लगा। हार्दिक पांड्या पांच रन बनाकर नाबाद रहे। द. अफ्रीका के लिए महाराज और नॉर्त्जे ने दो-दो विकेट लिए जबकि यानसेन और रबाडा को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed