फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA T20 Series: South Africa team reached Delhi, India vs South Africa first T20 match on June 9, Team India eyes world record

IND vs SA T20 Series: दिल्ली पहुंची दक्षिण अफ्रीकी टीम, नौ जून से पहला मुकाबला, टीम इंडिया की नजर वर्ल्ड रिकॉर्ड पर 

Thu, 02 Jun 2022 03:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 Jun 2022 03:59 PM IST
सार

पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच नौ जून से सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 

विज्ञापन
IND vs SA T20 Series: South Africa team reached Delhi, India vs South Africa first T20 match on June 9, Team India eyes world record
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम भारत पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के बीच नौ जून से सीरीज की शुरुआत होगी। पहला मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। 

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका की टीम गुरुवार सुबह दिल्ली पहुंची। आईपीएल में हिस्सा लेने वाले क्विंटन डिकॉक, डेविड मिलर और कगिसो रबाडा पहले से ही भारत में मौजूद थे और अब इस सीरीज के लिए टीम से जुड़ जाएंगे। दक्षिण अफ्रीकी टीम की कमान तेम्बा बावुमा संभाल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम ने कई युवा चेहरों को मौका दिया है। इसमें ट्रिस्टियन स्टब्स भी शामिल हैं। स्टब्स को आईपीएल में मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वॉड में रिप्लेसमेंट के तौर पर शामिल किया था। 

हालांकि, स्टब्स अपने प्रदर्शन से कोई खास छाप नहीं छोड़ पाए। उन्होंने दो मैचों में सिर्फ दो रन बनाए थे। ऐसे में अब उनकी नजर भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में बेहतर प्रदर्शन करने पर होगी। वहीं, एनरिक नॉर्त्जे की भी टीम में वापसी हुई है। वह पिछले काफी समय से चोट से जूझ रहे थे।

भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका से बदला भी लेना चाहेगी। इसी साल जनवरी में केएल राहुल के नेतृत्व में टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका दौरे पर तीन मैचों की  वनडे सीरीज में 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका को पांच मैचों की टी-20 सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी।

भारतीय टीम के पास विश्व रिकॉर्ड बनाने का भी मौका है। टीम इंडिया ने पिछले 12 टी-20 जीते हैं। अगर भारत पहले टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हरा देता है, तो टीम के नाम लगातार सबसे ज्यादा टी-20 मैच जीतने का रिकॉर्ड हो जाएगा। भारत ने घर में पिछली तीनों टी-20 सीरीज में विपक्षी टीमों को क्लीन स्वीप किया है। भारत के अलावा अफगानिस्तान और रोमानिया ने भी लगातार 12 टी-20 जीते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed