{"_id":"62a56016428bb25cff51e8a3","slug":"ind-vs-sa-t20-match-angry-fans-thrown-bottle-in-ind-vs-sa-match-dhoni-said-they-must-be-enjoying","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: अच्छा नहीं है कटक स्टेडियम का इतिहास, पिछली बार भारत-अफ्रीका के मैच में जमकर हुआ था बवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: अच्छा नहीं है कटक स्टेडियम का इतिहास, पिछली बार भारत-अफ्रीका के मैच में जमकर हुआ था बवाल
Sun, 12 Jun 2022 01:00 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कटक
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 12 Jun 2022 01:00 PM IST
सार
कटक के मैदान में इससे पहले भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक टी20 मैच खेला जा चुका है, इस मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत की हार से नाराज दर्शकों ने जमकर हंगामा किया था।
विज्ञापन
दर्शकों के हंगामें के बाद मैदान में बैठे खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज का दूसरा मैच कटक के बाराबती स्टेडियम में खेला जाएगा। पांच मैच की सीरीज का पहला मैच दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट से जीता और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस मैच में टीम इंडिया जीत के साथ वापसी करने की कोशिश करेगी। हालांकि, भारत के हारने पर सभी को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इस मैदान पर इससे पहले भी भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच एक टी20 मैच खेला जा चुका है, इस मैच में टीम इंडिया को करारी हार का सामना करना पड़ा था। भारत की हार से नाराज दर्शकों ने जमकर हंगामा किया था।
दर्शकों के हंगामे की वजह से तीन बार खेल को रोकना पड़ा था और मैच के बाद भारतीय कप्तान धोनी ने कहा था कि शायद दर्शकों को बॉटल फेंकने में बहुत मजा आ रहा था।

2015 में हुआ था बवाल
साल 2015 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक के स्टेडियम में पहली बार टी20 मैच खेला गया था। इस मैच में धोनी की कप्तानी वाली टीम इंडिया फेल रही थी। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई थी और 92 रन पर आउट हो गई थी। भारत के लिए सबसे ज्यादा 22 रन सुरेश रैना और रोहित शर्मा ने बनाए थे। इन दोनों के अलावा कोई बल्लेबाज 20 रन का आंकड़ा भी नहीं छू सका था। टी20 क्रिकेट में यह भारत का दूसरा सबसे छोटा स्कोर था। इससे पहले टीम इंडिया 2008 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 रन पर सिमट गई थी। इसके बाद दर्शकों ने मैदान में पानी की बोतलें फेकना शुरू कर दिया। थोड़ी देर के लिए खेल रुका, लेकिन मामला शांत होने के बाद खेल फिर शुरू हुआ।
आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट के नुकसान 64 रन बना लिए थे। अब अफ्रीकी टीम को 54 गेंद में 29 रन की जरूरत थी। भारत की हार तय दिख रही थी और दर्शकों ने फिर से पानी की खाली बोतलें मैदान पर फेंकना शुरू कर दिया। इस बार लगभग 15 मिनट के लिए मैच रुक गया। दर्शकों को शांत कराने के बाद मैच फिर शुरू हुआ।
दर्शकों ने तीसरी बार फेंकी बोतलें
दो ओवर बाद ही दर्शकों ने फिर से पानी की खाली बोतलें मैदान में फेकनी शुरू कर दीं। इस बार अंपायरों ने आधे घंटे तक के लिए खेल रोक दिया। पुलिस ने बोतल फेंक रहे दर्शकों को बाहर कर मैदान खाली कराया और बाकी का मैच खेला गया। इस मैच के बाद भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने स्वीकार किया था कि इस मैच में उनकी टीम ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। इसके साथ ही उन्होंने दर्शकों को लेकर कहा था कि शायद उन्हें बोतले फेंकने में ज्यादा मजा रहा था।