फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs sa: suryakumar yadav speaks on rohit sharma captaincy said he learnt everything from him

IND vs SA: 'मैंने उनसे बहुत सीखा', सूर्यकुमार ने रोहित से सीखे कप्तानी के गुर, हिटमैन की तारीफों के बांधे पुल

Thu, 07 Nov 2024 09:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, डरबन Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 07 Nov 2024 09:26 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच की पूर्व संध्या पर सूर्यकुमार से जब न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज में मिली 0-3 की हार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, जीतना और हारना खेल का अहम हिस्सा है। सभी ने कड़ी मेहनत की है।

विज्ञापन
ind vs sa: suryakumar yadav speaks on rohit sharma captaincy said he learnt everything from him
सूर्यकुमार यादव - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच शुक्रवार से चार मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। इसमें सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम का नेतृत्व करते नजर आएंगे। इस मुकाबले से पहले स्टार बल्लेबाज ने रोहित शर्मा पर बात की। उन्होंने हिटमैन की नेतृत्व क्षमता पर बात की। सूर्या ने बताया कि वह पूर्व टी20 कप्तान की कप्तानी के तरीके का अनुसरण करते हैं और अपनी टीम के साथ मैदान के बाहर काफी समय बिताते हैं जिसका असर उनके मैदानी प्रदर्शन पर दिखता है।
विज्ञापन


रोहित की तरह ही सूर्यकुमार अपने खिलाड़ियों की मानसिकता को समझकर उन्हें एकजुट रखने और मुश्किल समय में संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं। टी20 विश्व कप में विजयी अभियान के बाद भारत के सबसे छोटे प्रारूप के कप्तान के रूप में कार्यभार संभालने वाले सूर्यकुमार ने निश्चित रूप से अपनी कप्तानी की जरूरतों के अनुसार इसमें बदलाव किया है।
विज्ञापन

भारत की न्यूजीलैंड के खिलाफ हार पर क्या बोले सूर्या?
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मैच की पूर्व संध्या पर सूर्यकुमार से जब न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की टेस्ट सीरीज में मिली 0-3 की हार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, जीतना और हारना खेल का अहम हिस्सा है। सभी ने कड़ी मेहनत की है। कभी आप अच्छा प्रदर्शन करते हैं और कभी नहीं।  सूर्या ने आगे कहा, मैंने उनसे (रोहित) सीखा है कि जिंदगी में संतुलन बहुत जरूरी है। अच्छा प्रदर्शन करने के बाद भले ही आप हार जायें लेकिन आपका जज्बा नहीं बदलना चाहिए। खिलाड़ी में यह गुण होना चाहिए।

'वह हमेशा शांत रहते हैं'
दोनों करीब एक दशक तक रणजी ट्रॉफी टीम मुंबई और आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस में एक साथ खेल चुके हैं जिससे रोहित की कप्तानी की शैली उनके अंदर कूट-कूट कर भर चुकी है। सूर्यकुमार ने कहा, जब मैं मैदान पर होता हूं तो मैं उन्हें नोटिस करता रहता हूं। उनकी भाव भंगिमा किस तरह की है और वह हमेशा शांत रहते हैं। वह अपने गेंदबाजों से किस तरह से बात करते हैं और मैदान के अंदर और बाहर सभी से किस तरह से बातचीत करते हैं। मैं जानता हूं कि वह अपने खिलाड़ियों से किस तरह का बर्ताव करते हैं और उन्हें क्या चाहते हैं।
विज्ञापन

कब होगी सूर्या की टेस्ट में वापसी?
भारत में पिछली बार बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान डेब्यू करने वाले सूर्यकुमार को एक से अधिक टेस्ट खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपनी टेस्ट में वापसी पर बात करते हुए कहा- मेरी टेस्ट वापसी तब होगी, जब यह होनी होगी। मैं हर घरेलू प्रतियोगिता में हिस्सा लेता हूं, चाहे वह लाल गेंद का हो या सफेद गेंद का।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed