{"_id":"6297a3de01644801fa1a38e7","slug":"ind-vs-sa-south-africa-is-not-afraid-of-umran-malik-said-captain-temba-bavuma","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को उमरान मलिक का नहीं खौफ, कप्तान तेंबा ने टी20 सीरीज से पहले कही बड़ी बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SA: दक्षिण अफ्रीका को उमरान मलिक का नहीं खौफ, कप्तान तेंबा ने टी20 सीरीज से पहले कही बड़ी बात
Wed, 01 Jun 2022 11:07 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Wed, 01 Jun 2022 11:07 PM IST
सार
कप्तान बावुमा से यह पूछे जाने पर कि दक्षिण अफ्रीका के पास जम्मू एक्सप्रेस का सामना करने के लिए कोई विशेष योजना है तो उन्होंने कहा कि प्रोटियाज टीम तेज गति का सामना करने का अनुभव रखती है, उन्हें इसकी आदत है।
विज्ञापन
उमरान मलिक और तेंबा बावुमा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 9 जून से टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। इस दौरान दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेंबा बावुमा ने भारत के तेज गेंदबाज उमरान मलिक के बारे में बात करते हुए कहा कि वह इस गेंदबाज का सामना करने के लिए बेफ्रिक हैं। हम लोग तेज गेंदबाजों का सामना करके बड़े हुए हैं।
कप्तान तेंबा ने कहा कि उमरान टीम इंडिया के लिए एक विशेष प्रतिभा हैं। मुझे उम्मीद है कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने आईपीएल प्रदर्शन को दोहरा सकते हैं। 22 वर्षीय जम्मू के तेज गेंदबाज ने आईपीएलमें 150 किमी प्रति घंटे से अधिक की रफ्तार से गेंदबाजी कर सुर्खियां बटोरी हैं।
कप्तान बावुमा से यह पूछे जाने पर कि दक्षिण अफ्रीका के पास जम्मू एक्सप्रेस का सामना करने के लिए कोई विशेष योजना है तो उन्होंने कहा कि प्रोटियाज टीम तेज गति का सामना करने का अनुभव रखती है, उन्हें इसकी आदत है। उमरान से मिलने वाली चुनौती से कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि दक्षिण अफ्रीका में मैच खेलने के दौरान हमने काफी तेज गेंदबाजों का सामना किया है और उन्हीं को खेलकर बड़े हुए हैं। उन्होंने टीम इंडिया के लिए कहा कि आप जितनी तैयारी कर सकते हैं, करें... लेकिन हमारे पास भी ऐसे खिलाड़ी हैं जो 150 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं।