फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind vs sa: sanju samson tilak varma smashes records in 4th t20i made second highest total stats

IND vs SA: भारत ने बनाया टी20 अंतरराष्ट्रीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर, संजू-तिलक के बीच हुई सबसे बड़ी साझेदारी

Fri, 15 Nov 2024 11:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, जोहान्सबर्ग Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 15 Nov 2024 11:22 PM IST
सार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतकीय पारियां खेलीं।

विज्ञापन
ind vs sa: sanju samson tilak varma smashes records in 4th t20i made second highest total stats
संजू सैमसन-तिलक वर्मा - फोटो : BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच जारी चार मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला जोहान्सबर्ग में खेला गया। इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टी20 अंतरराष्ट्रीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया। संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने शतकीय पारियां खेलीं। 
विज्ञापन

भारतीय बल्लेबाजों का विस्फोटक प्रदर्शन
इस मैच में भारतीय टीम की शुरुआत शानदार हुई। संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा के बीच पहले विकेट के लिए 73 रनों की साझेदारी हुई, जिसे लुथो सिपामला ने तोड़ा। उन्होंने छठे ओवर में अभिषेक को निशाना बनाया और क्लासेन के हाथों कैच कराया। वह 200 के स्ट्राइक रेट से 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद मोर्चा तिलक वर्मा ने संभाला। उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज संजू के साथ दूसरे विकेट के लिए 210* रनों की साझेदारी की। दोनों की शतकीय पारियों की बदौलत भारत का स्कोर 280 के पार पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ने बनाया टी20 अंतरराष्ट्रीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर
इस मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 20 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाए। यह टी20 अंतरराष्ट्रीय का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। इस मामले में शीर्ष पर भी भारत ही है। बांग्लादेश के खिलाफ हाल ही में भारत ने छह विकेट पर 297/6 का स्कोर बनाया था। इसके अलावा एक और रिकार्ड भारत के नाम हो गया। भारतीय बल्लेबाजों ने एक पारी में 23 छक्के लगाए। टी20 अंतरराष्ट्रीय में यह पूर्ण सदस्यीय टीमों द्वारा लगाए गए सर्वाधिक छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड भारत बनाम बांग्लादेश मैच में बना था, जिसमें 22 छक्के लगे थे।

टी20 अंतरराष्ट्रीय के सर्वाधिक स्कोर

स्कोर टीम विपक्षी टीम स्थान वर्ष
297/6 भारत बांग्लादेश हैदराबाद 2024
283/1 * भारत दक्षिण अफ्रीका जोहान्सबर्ग 2024
278/3 अफगानिस्तान आयरलैंड देहरादून 2019
267/3 इंग्लैंड वेस्टइंडीज तारौबा 2023
विज्ञापन

संजू और तिलक ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी
इस मैच में संजू सैमसन और तिलक वर्मा के बीच 210* रनों की साझेदारी हुई। यह किसी भी विकेट के लिए भारतीय बल्लेबाजों की सबसे बड़ी पार्टनरशिप है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी यह किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी है। इस दौरान दोनों ने गेंदबाजों की जमकर क्लास ली और टी20 अंतरराष्ट्रीय में दूसरे या उससे कम विकेट के लिए सबसे ज्यादा रनों की साझेदारी निभाने का कीर्तिमान भी स्थापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed