फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SA Rassie van der Dussen told the secret of great batting against Team India in the first T20I credited IPL

IND vs SA: पहले टी-20 में टीम इंडिया से जीत छीनने वाले डुसेन ने बताया शानदार बल्लेबाजी का राज, आईपीएल को दिया श्रेय

Sat, 11 Jun 2022 04:59 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 11 Jun 2022 04:59 PM IST
सार

दक्षिण अफ्रीका की 16 सदस्यीय टीम में 10 क्रिकेटर ऐसे हैं जो आईपीएल टीमों में शामिल थे। इनमें नौ को खेलने का मौका मिला। इन नौ क्रिकेटरों ने 65 दिन चली इस लीग में कुल 83 मैच खेले।

विज्ञापन
IND vs SA Rassie van der Dussen told the secret of great batting against  Team India in the first T20I credited IPL
रसी वान डर डुसेन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

45 डिग्री सेल्सियस के करीब मई-जून की तपती गर्मी टीम इंडिया का सेना देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया) के खिलाफ सबसे बड़ा घरेलू लाभ होती थी। इन देशों के बड़े से बड़े दिग्गज इस गर्मी में ढेर होते देखे गए, लेकिन भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया से यह घरेलू लाभ इस बार के आईपीएल ने छीन लिया है। 
विज्ञापन


दिल्ली के कोटला मैदान पर गुरुवार को दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों ने भीषण गर्मी में भी अपना सर्वश्रेष्ठ दिया। 75 नाबाद रन की पारी खेल भारत से पहले मैच में जीत छीनने वाले रसी वान डर डुसेन एक झटके में स्वीकार करते हैं कि उनके खिलाडिय़ों को आईपीएल में खेलने का लाभ मिला है। भारतीय परिस्थितियां दक्षिण अफ्रीका से अलग हैं, लेकिन उन्होंने और उनके कई साथियों ने यहां की गर्मी में दो माह बिताए हैं, जिससे वे यहां की परिस्थितियों में ढल गए।
विज्ञापन


इस दौरे पर दक्षिण अफ्रीका की 16 सदस्यीय टीम में 10 क्रिकेटर ऐसे हैं जो आईपीएल टीमों में शामिल थे। इनमें नौ को खेलने का मौका मिला। इन नौ क्रिकेटरों ने 65 दिन चली इस लीग में कुल 83 मैच खेले।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ क्रिकेटरों ने लीग में खेले हैं 83 मैच
अफ्रीकी टीम में शामिल डेविड मिलर ने गुजरात के लिए 16, क्विंटन डिकॉक ने लखनऊ के लिए 15, एडेन मार्करम ने हैदराबाद के लिए 14, कगिसो रबाडा ने पंजाब के लिए 13, मार्को यानसेन ने हैदराबाद के लिए आठ, ड्वेन प्रिटोरियस ने चेन्नई के लिए छह, एनरिच नोर्त्जे ने दिल्ली के लिए छह, रसी वान डर डुसेन ने राजस्थान के लिए तीन और ट्रिस्टन स्टब्स ने मुंबई के लिए दो मैच खेले। लुंगी एनगिडी को दिल्ली के लिए कोई मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इन 83 मैचों का अनुभव इस सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटरों के बड़ा काम आने वाला है, यह उन्होंने दिल्ली में दिखा दिया। 

भारतीय क्रिकेटरों के मजबूत पक्षों को भी जाना
सिर्फ गर्मी ही नहीं अफ्रीकी क्रिकेटरों को भारतीय क्रिकेटरों के साथ खेलने का भी लाभ मिला है। मिलर और वान डर डुसेन ने ने डेथ ओवरों के विशेषज्ञ हर्षल पटेल उनके दूसरे और तीसरे ओवर में धुनाई लगाई, उससे साफ लगा कि दोनों हर्षल की धीमी गेंदों को पढ़ चुके हैं। डुसेन ने हर्षल के तीसरे ओवर में तीन छक्के और चौका लगाकर 22 रन बटोरे, जो निर्णायक साबित हुए। 33 वर्षीय वान डर डुसेन ने मैच के बाद कहा कि उन्हें अंदाजा हो चुका था कि हर्षल कब उन्हें धीमी गेंद डालें। 

डुसेन ने कहा उन्होंने आईपीएल में ज्यादा मैच नहीं खेले, लेकिन उन्होंने सभी मैचों को देखा, जिससे उन्हें यह अच्छी तरह अंदाजा हो गया कि उनके गेंदबाज क्या करने वाले हैं। उनके ज्यादातर क्रिकेटर आईपीएल टीमों में थे, ऐसे में उन्होंने पहले ही मैच में अपने को ढाल लिया।


'श्रेयस का कैच छोड़ना भारत को महंगा पड़ा'
डुसेन ने स्वीकार किया कि वह भाग्यशाली रहे। उनका 29 के निजी स्कोर पर श्रेयस ने कैच छोड़ा। तब दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 28 गेंद में 63 रन की जरूरत थी। डुसेन ने कहा कि वह उसी वक्त समझ गए कि यह कैच भारत को महंगा पडने वाला है। अगर श्रेयस ने यह कैच पकड़ा होता तो मैच का परिणाम कुछ और भी हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed